देश

तिरंगा यात्रा के नाम पर यूपी से दिल्ली तक आग लगाने की हो रही है कोशिश?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 09:35 PM IST

Rashtravad : क्या तिरंगा यात्रा के नाम पर यूपी से दिल्ली तक आग लगाने की कोशिश हो रही है। ये सवाल आज इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने ऐसी ही भड़काऊ बयानबाजी की है। 15 मार्च से तमाम मुस्लिम तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकालकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे और 21 मार्च को यात्रा का दिल्ली में समापन होगा।

Rashtravad : क्या देश में एक बार फिर मुसलमानों को भड़काकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। क्या तिरंगा यात्रा के नाम पर यूपी से दिल्ली तक आग लगाने की कोशिश हो रही है। क्या सरकार के विरोध के नाम पर अब मुसलमान सड़कों पर नमाज पढ़ेंगे। ये सवाल आज इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने ऐसी ही भड़काऊ बयानबाजी की है। इत्तेहाद ए मिल्लत परिषद के प्रमुख तौकीर रजा ने ऐलान किया है कि 15 मार्च से तमाम मुस्लिम तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकालकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे और 21 मार्च को यात्रा का दिल्ली में समापन होगा।

तौकीर रजा यही नहीं रुके, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान करते हुए तौकीर रजा ने ये भी कह दिया कि उनके सड़क पर निकलने से माहौल खराब होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सवाल है क्या तौकीर रजा पहले ही मन बना चुके हैं कि देश का माहौल खराब करना है। इतना ही नहीं तौकीर रजा ने तो राष्ट्रगान पर भी सवाल उठाए हैं।

मौलाना तौकीर रजा ने पिछले साल एक बयान दिया था कि जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा फिर वो किसी के हाथ नहीं आएगा। क्या अब तौकीर रजा मुसलमानों को सड़कों पर उतार रहे हैं और माहौल बिगाड़ने की पूरी साजिश है। आज तौकीर रजा के अप्रैल 2022 में दिए बयान को भी सुनना जरूरी है।

ऐसे में आज के सवाल हैं

मोदी-योगी रोको प्लान क्या तभी दिल्ली आ रहे 'मुसलमान' ?

'तिरंगा यात्रा' का नाम...माहौल बिगाड़ने का काम ?

सड़क पर नमाज पढ़ेंगे और क्या-क्या करेंगे ?

मौलाना तौकीर रजा को 'राष्ट्रगान' में 'गुलामी' क्यों दिखती है?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article