देश

Trump Jr. Visits Taj Mahal: पहले किया ताज महल का दीदार फिर पहुंचे वनतारा, जूनियर ट्रंप का भारत दौरा क्यों है खास?

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने पत्नी संग ताजमहल का दौरा किया, जहां उन्होंने करीब एक घंटा बिताया और उसकी वास्तुकला व इतिहास में गहरी रुचि दिखाई। गाइड नितिन सिंह ने उन्हें स्मारक की जानकारी दी। वही गाइड जो 2020 में डोनाल्ड ट्रंप को भी ताजमहल दिखा चुके हैं। ट्रंप जूनियर दंपति ने डायना बेंच सहित कई जगह तस्वीरें खिंचवाईं।

Image

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने आगरा जाकर ताजमहल का किया दीदार।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Trump Jr. Visits Taj Mahal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने गुरुवार (20 नवंबर) को आगरा में ताजमहल का दीदार किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने लगभग एक घंटा इस विश्व धरोहर में बिताया। बता दें कि ट्रंप जूनियर से पहले 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे थे।

पत्नी के साथ डायना बेंच पर खिंचवाई तस्वीर

ट्रंप जूनियर ने ताजमहल के इतिहास और निर्माण में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने अपने गाइड से इसकी वास्तुकला के बारे में डिटेल्स पूछे। गाइड नितिन सिंह इस दौरान ट्रंप जूनियर के साथ थे।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह वही गाइड हैं, जिन्होंने 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान उन्हें यह स्मारक दिखाया था। उन्होंने परिसर के अंदर अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध डायना बेंच समेत विभिन्न स्थानों पर तस्वीरें खिंचवाईं।

वहीं, ट्रंप और उनकी पत्नी ने जामनगर के वनतारा भी गए। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के लिए यह दौरा बेहद खास है क्योंकि 21 नवंबर को उदयपुर में होने वाले एक अमेरिकी बिजनेसमैन के बेटे की शादी में शामिल होने भारत आए हैं।

जामनगर पर जैसे ही एयरपोर्ट पर वे उतरे, वहां से टाइट सिक्योरिटी के साथ सीधे वे रिलायंस के वनतारा जाने के लिए निकल गए

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article