देश

त्रिपुरा की लड़की से गुरुग्राम में हैवानियत, लिव-इन पार्टनर ने हर दिन जलाया प्राइवेट पार्ट, रेप से लेकर पेशाब तक किया...मां का रो-रोकर बुरा हाल

पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी गुरुग्राम में बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने आई थी। ऑनलाइन ऐप्स के जरिए उसकी शिवम (आरोपी) से दोस्ती हुई। शिवम ने मेरी बेटी का भी रेप किया। शादी का झांसा देकर शिवम ने उसके साथ यह सब किया।

Image

त्रिपुरा की लड़की से गुरुग्राम में हैवानियत, लिव-इन पार्टनर ने हर जलाया प्राइवेट पार्ट

Gurugram News: गुरुग्राम में त्रिपुरा की लड़की के साथ हुई हैवानियत के बाद पीड़िता की मां का रो रोकर बुरा हाल है। मां ने कैमरे पर आकर कहा कि 16 फरवरी को रात 10 बजे मेरी बेटी ने मुझे फोन किया और कहा, 'मेरे पास टाइम नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा।' पीड़िता की मां कहती हैं, 'उनकी बेटी ने बताया कि शिवम नाम का एक आदमी पिछले 3 दिनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है। उसने मुझे मारा और जला भी दिया, वह आज मुझे मार देगा।'

मां कहती हैं, 'उसने (बेटी) मुझे बताया कि शिवम ने उसे तीन दिनों तक एक कमरे में बंद करके उस पर पेशाब किया। उसने पिछले 3 दिनों से हर दिन तीन बार उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी जलाया। उसने चाकू से उसके शरीर पर कई जगह काटा।'

गुरुग्राम में पढ़ने आई थी बेटी

पीड़िता की मां ने कहा, 'मेरी बेटी गुरुग्राम में बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने आई थी। ऑनलाइन ऐप्स के जरिए उसकी शिवम (आरोपी) से दोस्ती हुई। शिवम ने मेरी बेटी का भी रेप किया। शादी का झांसा देकर शिवम ने उसके साथ यह सब किया। मेरी बेटी की हालत बहुत खराब है।'

सैनिटाइजर डाला और प्राइवेट पार्ट्स पर आग लगा दी

पीड़िया की मां से पहले खुद बेटी ने भी आपबीती सुनाई। त्रिपुरा की एक 19 साल की लड़की ने गुरुग्राम में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ हुई मारपीट की दर्दनाक कहानी बताई है। लड़की की हालत गंभीर है और उसका दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डाला और आग लगा दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी शिवम (19) ने उसके सिर पर मेटल की बोतल से वार किया, उसे घर के फर्नीचर पर पटक दिया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

19 फरवरी को ऐसा क्या हुआ, जो लड़का बना बेरहम?

गुरुग्राम पुलिस को दिए अपने बयान में, महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट लगातार तीन दिनों तक जारी रही और उसके पार्टनर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। गुरुग्राम में बायोटेक्नोलॉजी की स्टूडेंट (पीड़िता) की हालत गंभीर है, उसने आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को शादी की बात को लेकर हुई बहस के बाद उसके पार्टनर ने उसके साथ मारपीट की। अब जहां लड़की का दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले शिवम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए शिवम से मिली थी और कुछ महीने बाद गुरुग्राम के सेक्टर 69 में उसके साथ रहने लगी। खबर है कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत शुरू हो गई थी।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि शादी के प्लान को लेकर देर रात कपल के बीच हुई बहस मारपीट में बदल गई। पुलिस ने कहा कि मेडिकल जांच से पता चला है कि महिला को कई गंभीर चोटें आई हैं।

गुरुग्राम के DCP (साउथ) हितेश यादव ने कहा कि पीड़िता को पहले गंभीर हालत में गुरुग्राम के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे एडवांस इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS और फिर सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

लड़की की मां ने पुलिस को अलर्ट किया

यह मामला तब सामने आया जब महिला की मां ने पुलिस को बताया। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी ने मुझे फोन किया और मारपीट से बचाने की गुहार लगाई और कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी आरोपी के साथ रह रही है। मां ने मांग की है कि रेप और हत्या की कोशिश के चार्ज भी जोड़े जाएं।

आरोपी के खिलाफ सेक्शन 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 118(1) (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना), 127(2) (गलत तरीके से कैद करना), 69 (धोखे से या शादी का झूठा वादा करके सेक्सुअल इंटरकोर्स), और 351(2) (क्रिमिनल इंटिमिडेशन) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है, मेडिकल जांच के आधार पर और चार्ज पर विचार किया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article