देश

Train Derail: मोहाली में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 5 टैंकर, अंबाला-चंडीगढ़ लाइन प्रभावित

Train Derail in Mohali:मोहाली के लालडू रेलवे स्टेशन के पास पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के 5 टैंकर पटरी से उतर गए।

Image

मोहाली में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 5 टैंकर (फाइल फोटो)

Train Derail in Mohali: मोहाली के लालड़ू में ट्रेन हादसा सामने आया है, यहां मालगाड़ी के पांच टैंकर पटरी से उतर गए जिससे अंबाला-चंडीगढ़ लाइन प्रभावित हो गई है। लालडू रेलवे स्टेशन के पास पेट्रोल से भरी मालगाड़ी की 5 टैंकर पटरी से उतरे पर खैर इस बात की रही कि बोगी पलटी नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि मालगाड़ी अंबाला की तरफ से आ रही थी मालगाड़ी की सभी बोगियों में पेट्रोल भरा था रास्ते में लालडू़ स्टेशन के पास अचानक 5 बोगियां पटरी से उतर गईं।

इसकी वजह से अंबाला कैंट की तरफ से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली ट्रेनें बीच रास्ते फंस गई इसमें लखनऊ व पश्चिम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं।

सुरक्षा को लेकर अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन को बंद कर दिया गया, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अंबाला से रेलवे के अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा