पटना

बिहार में ट्रेन ने तोड़ दिए 14 बिजली खंभों के तार ; टूटा पेंटो हुआ बुरा हाल ; टला बड़ा रेल एक्सीडेंट

Gandhi Dham Express : गांधीधाम एक्सप्रेस के पेंटो में फंसकर 14 खंभे के ट्रैक्शन तार टूट गए। साथ ही गांधीधाम एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो टूट गया। इसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

Image

बिहार में बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट टला

Gandhi Dham Express : बिहार में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां गया-कोडरमा रेल सेक्शन के पहाड़पुर स्टेशन के पास सुबह 5 बजे गांधीधाम एक्सप्रेस (Gandhi Dham Express) के पेंटो में फंसकर 14 खंभे के ट्रैक्शन तार टूट गए। साथ ही गांधीधाम एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो भी टूट गया। इसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस हादसे के बाद गया-कोडरमा डाउन लाइन पर पांच घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। साथ ही पेंटो टूटने से गांधीधाम करीब तीन घंटे तक घटना स्थल पर ही खड़ी रही।

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के होम सिंग्नल के पहले सुबह करीब 5 बजकर 55 मिनट पर ये घटना हुई। सूचना पर तीन वैगन के साथ रेल अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और टूटे हुए तारों को दुरुस्त किया। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से बाधित यातायात शुरू किया गया।

पांच घंटे प्रभावित हुईं गाड़ियां

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्शन तार टूटने की घटना के कारण डाउन लाइन से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस (Jan Shatabdi Express), वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) सहित कई ट्रेनों का परिचालन पर बुरा असर पड़ा। उधर, पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, आनन्द विहार- पूरी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और गया-आसनसोल मेमू ट्रेन को टनकुप्पा से गुरपा स्टेशन के बीच सिंगल वर्किंग लाइन के माध्यम से परिचालन कराया गया। वहीं, गया-आसनसोल एक्सप्रेस (Gaya-Asansol Express) सहित आधा दर्जन ट्रेनों का करीब तीन से पांच घण्टे परिचालन प्रभावित रहा।

आपको बता दें वैसे ही रविवार को पटना में पीएम मोदी (PM Modi Road Show) के रोड शो के लिए 20 ट्रेनों का पटना में ठहराव निरस्त किया गया था, जिससे बिहार के यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article