Top News Today, 7 June 2023: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीपू सुल्तान और औरंगजेब की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। ओडिशा के बहनागा बाजार में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना (Triple Train Accident) के कुछ दिनों बाद, शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express Resume) ने बुधवार को अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी वहीं आरबीआई के फैसले के पहले शेयर बाजार में बहार है। बीएसई का सेंसेक्स 350.08 अंक उछलकर 63,142.96 अंक पर बंद हुआ, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें
अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इस चक्रवात के बारे में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इससे केरल में मानसून की धीमी शुरुआत होगी। हालांकि, इसके थमने के बाद मानसून फिर जोर पकड़ेगा। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि चक्रवात ‘बिपोरजॉय’ की वजह से केरल के मानसून पर भले ही असर पड़े लेकिन देश के अन्य भागों में मानसून के पहुंचने में देरी नहीं होगी।
भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक (किसान नेता राकेश टिकैत भी साथ में) पहलवानों की टीम की अगुवाई कर रहे थे। महावीर सिंह फोगट, द्रोणाचार्य अवार्डी, कुश्ती कोच और विनेश फोगट के चाचा ने कहा कि यह बहुत अच्छा है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीपू सुल्तान और औरंगजेब की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं। जो कानून हाथ में लेगा उस पर एक्शन होगा। समाज में दुर्भावना फैलाने की साजिश की गई। कुछ लोग महाराष्ट्र का माहौल खराब करना चाहते हैं।
ओडिशा के बहनागा बाजार में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना (Triple Train Accident) के कुछ दिनों बाद, शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express Resume) ने बुधवार को अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी, इस बारे में रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया था कि 'कोरोमंडल एक्सप्रेस बुधवार से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।'
अमेरिका के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी का कहना है कि 2050 में दुनिया की आबादी टिकाऊ नहीं होगी। इसके लगभग 10 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। लेकिन अमेरिकियों से स्टेक छोड़ने के लिए कहने से परहेज किया। पिछले साल नवंबर के बाद से वैश्विक आबादी आधिकारिक तौर पर आठ अरब को पार कर गई है जो 1950 में तीन गुना से अधिक है।इसने पहले ही भोजन और ऊर्जा की जरूरतों और आपूर्ति को बढ़ा दिया है।
आरबीआई के फैसले के पहले शेयर बाजार में बहार है। बीएसई का सेंसेक्स 350.08 अंक उछलकर 63,142.96 अंक पर बंद हुआ, वही एनएसई का निफ्टी भी 127.40 अंक चढ़कर 18,726.40 अंक पर बंद हुआ है। इस बढ़त के साथ सेंसेंक्स ने साल 2023 में पहली बार 63 हजार का आंकड़ा पार किया है। शेयर बाजार में रौनक की एक बड़ी वजह 8 जून को आने वाला आरबीआई का फैसला है।
डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) इस साल की शुरुआत से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्मों को लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि फिल्म होल्ड पर चली गई है। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर के नितेश तिवारी ने दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
