देश

Coromandel Express: ओडिशा रेल हादसे के बाद पहली यात्रा पर निकली कोरोमंडल एक्सप्रेस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 7, 2023, 04:20 PM IST

शालीमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की हादसे के बाद पहली यात्रा बुधवार दोपहर 3:20 बजे कोलकाता के शालीमार स्टेशन से शुरू हुई है, ये ट्रेन शाम करीब 7 बजे बहनागा स्टेशन बालासोर पहुंचेगी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS

  • कोरोमंडल एक्सप्रेस की हादसे के बाद पहली यात्रा बुधवार को निकली
  • ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जांच का आदेश
  • दो यात्री ट्रेनों की कई बोगियां एक के बाद एक पलटती चली गईं थीं


ओडिशा के बहनागा बाजार में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना (Triple Train Accident) के कुछ दिनों बाद, शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express Resume) ने बुधवार को अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी, इस बारे में रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया था कि 'कोरोमंडल एक्सप्रेस बुधवार से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।'

कोरोमंडल एक्सप्रेस की हादसे के बाद पहली यात्रा बुधवार यानी 7 जून की दोपहर 3:20 बजे कोलकाता के शालीमार स्टेशन से शुरू हुई है और माना जा रहा है कि ट्रेन उसी शाम करीब 7 बजे बहनागा स्टेशन बालासोर पहुंचेगी।

वहीं हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रशासन की जानकारी पर विचार करने के बाद ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जांच का आदेश दिया था, हालांकि, वैष्णव के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि त्रासदी के बारे में जवाब देने से बचने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सीबीआई जांच शुरू करके अपनी जिम्मेदारी से हट रही है।

दो यात्री ट्रेनों की कई बोगियां एक के बाद एक पलटती चली गईं थीं

गौर हो कि ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) में लगभग 2,000 लोगों को ले जा रहीं दो यात्री ट्रेनों की कई बोगियां एक के बाद एक पलटती चली गईं थीं, प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार, यह देश में सबसे घातक ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक है, जिसमें कम से कम 288 लोग मारे गए और 800 से अधिक घायल हुए थे।

कुछ ही मिनटों में भीषण दुर्घटना हुई और वहां पूरा मंजर बदल गया

ओडिशा के बालासोर में एक एक्सप्रेस ट्रेन के गलत पटरी पर चले जाने से कुछ ही मिनटों में भीषण दुर्घटना हुई और वहां पूरा मंजर बदल गया। गलत पटरी पर गई ट्रेन ने खड़ी हुई मालगाड़ी को टक्कर मारी, जिसके बाद ट्रेन की बोगियां इधर-उधर बिखर गईं और इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य ट्रेन ने दुर्घटनाग्रस्त रेल को टक्कर मारी और फिर पटरी से उतर गई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article