बॉलीवुड

Adipurush से खौफ खाकर नितेश तिवारी ने बंद की Ranbir-Pallavi की 500 करोड़ी रामायण!!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 05:28 PM IST

Ranbir Kapoor film Ramayana go on hold: हाल ही में खबर आई है की रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण को होल्ड पर रख दिया है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

Image

Ranbir Kapoor film Ramayan go on hold: हाल ही में खबर आई है की रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण को होल्ड पर रख दिया है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

Ranbir Kapoor film Ramayana go on hold: डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) इस साल की शुरुआत से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्मों को लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि फिल्म होल्ड पर चली गई है। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर के नितेश तिवारी ने दी है। फिल्म के ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) निर्देशक में बनने जा रही फिल्म रामायण को होल्ड पर रख दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए खुद नितेश ने बताया है की वो इस समय अपनी आने वाली फिल्म बवाल पर फोकस करेंगे। फिल्म बवाल (Bawal) में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर साथ नजर आने वाले हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के बाद नितेश वो रामायण पर फोकस करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि नितेश तिवारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को दंगल, बरेली की बर्फी और छिछोरे जैसी फिल्में दे चुके हैं। अब देखना ये होगा की इतनी हिट फिल्में दे कर क्या डायरेक्टर की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाएंगी।

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) नजर आने वाले है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर राम का किरदार निभांएगे। वहीं दूसरी तरफ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएगी। 'रामायण' के बारे में पहले यह बताया गया था कि निर्माता सीता की भूमिका निभाने के लिए दीपिका पादुकोण के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी के साथ ऋतिक रोशन को रावण का रोल ऑफर किया जा रहा था। लेकिन अब फिल्म को 2023 की गर्मियों तक बंद कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article