देश

Top News Today, 14 June 2023: ये हैं दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें, पढ़िए यहां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 14, 2023, 01:00 PM IST

Top News Today, 14 June 2023: थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मई में घटकर शून्य से 3.48 प्रतिशत नीचे आ गई है। यह इसका तीन साल का निचला स्तर है। मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं के दाम घटने से थोक मुद्रास्फीति नीचे आई है। यह लगातार दूसरा महीना है जबकि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति शून्य से नीचे है। अप्रैल में यह (-) 0.92 प्रतिशत पर थी। मई, 2022 में थोक मुद्रास्फीति 16.63 प्रतिशत पर थी।

Image

Top News Today, 14 June 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Top News Today, 14 June 2023: हिंसा प्रभावित मणिपुर में खामेनलोक इलाके के एक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने रात करीब एक बजे इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक इलाके में ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह क्षेत्र मेइती-बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं से लगा है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूसीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी स्तरों पर पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने के दिशानिर्देशों को अक्षरश: लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। यूजीसी के सचिव मनीष आर जोशी ने 13 जून को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, सभी राज्यों के मुख्य सचिवों/उच्च शिक्षा सचिवों, सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और सभी कालेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में पत्र लिखा है।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,080 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,248 से घटकर 2,148 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,892 लोगों की मौत हुई है। पढ़िए, दोपहर तक के बड़े और अहम समाचार:

है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की, जानें- क्यों चर्चा में आया कांग्रेस का वीडियो

आम चुनाव 2024 में अभी एक साल से अधिक का वक्त है। लेकिन सियासी पिच पर राजनीतिक दल सधी बैटिंग और बोलिंग करने में जुट गए हैं। एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें महाभारत के नायकों से अपने नायकों की तुलना की है। उस वीडियो में महात्मा गांधी, नाथूराम गोडसे, वीर सावरकर का जिक्र है। हर एक तस्वीर पर खास कैप्शन भी दिया गया है। जैसे महात्मा गांधी- धर्म तो...पढ़ें, पूरी खबर।

पाकिस्तान का रास्ता छोड़ गुजरात की तरफ कैसे बढ़ गया Biparjoy, अब धारण किया विकराल रूप

अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy) ने विकराल रूप धारण कर लिया है और इसके 15-16 जून के गुजरात तट से टकराने की संभावना है। लेकिन इससे पहले ही इसने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जखाऊ बंदरगाह से से 250 किमी दूर होने के बावजूद यह इलाका पूरी तरह वीरान हो गया है। फिलहाल यह 150 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी पहले ही संभावना जता चुका है कि बिपरजॉय से व्यापक...पढ़ें, पूरी खबर।

Delhi सहित उत्तर भारत में गर्मी की मार, 42 डिग्री तापमान, बिपरजॉय दिलाएगा राहत

दिल्ली-एनसीआर इन दिनों गर्मी से तप रहा है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है। लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राहत के संकेत दिए हैं। दिल्ली मंगलवार को भी भीषण गर्मी की चपेट में रही और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सापेक्ष आर्द्रता 39 प्रतिशत और 53 प्रतिशत के बीच रही। शहर के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं भी चलीं। इससे पहले मौसम...पढ़ें, पूरी खबर।

लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, इस देश के खिलाड़ी के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया ओपन में धमाकेदार शुरुआत की। पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य का सामना मलेशिया के ली जी जिया से हुआ। शुरुआती दौर से लेकर मुकाबले के अंतिम समय तक लक्ष्य सेन का पलड़ा भारी दिखा। लक्ष्य सेन ने ली जी जिया को लगातार गेम में शिकस्त देकर अगले राउंड में जगह पक्की की। लक्ष्य और ली जी जिया के बीच 33 मिनट...पढ़ें, पूरी खबर।

ED की कार्रवाई, तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को किया गिरफ्तार, कांग्रेस भड़की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद बालाजी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मंत्री को बेचैनी की शिकायत के कारण शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आज विशेष अदालत में पेश किया जा...पढ़ें, पूरी खबर।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article