देश

Weather News: जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, झुलसाएगी गर्मी या फिर बारिश से मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 12:00 AM IST

Weather News: मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Image

कैसा रहेगा आज का मौसम

Photo : BCCL

Weather News: दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी इस समय लोगों को झुलसा रही है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को गर्मी से राहत मिल सकती है और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस अवधि का सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 27 से 50 प्रतिशत के बीच रहा।

चल सकती हैं तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रात के समय एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो स्थानों पर दोपहर या शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जतायी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, 18 मई को राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 19 मई को बहुत हल्की बारिश या तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली के साथ-साथ उसके आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। हरियाणा और पंजाब में धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हो सकती है। साथ ही साइक्लोन मोका के कारण बंगाल में बारिश हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती