देश

'असली TMC कौन?' विवाद पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, बोलीं- 'विरोधी गुट के पास जवाब नहीं, तुरंत बंद हो जांच'

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी के नाम और निशान पर चल रहे विवाद में जल्द से जल्द फैसला सुनाने की मांग की है। म

Image

असली TMC किसकी? (फाइल फोटो)

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को भारत के चुनाव आयोग (ECI) के सचिव अश्विनी कुमार मोहल को एक पत्र भेजा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने अपनी पार्टी पर चल रहे दावे-प्रतिदावे के विवाद को तुरंत खत्म करने और जांच को अंतिम रूप देने की मांग की है।

ममता बनर्जी का आरोप है कि ऋतव्रत बनर्जी की अगुवाई वाला दूसरा गुट चुनाव आयोग द्वारा दो-दो बार मोहलत दिए जाने के बाद भी अपना जवाब दाखिल करने में नाकाम रहा है। ममता बनर्जी ने तर्क दिया कि आयोग ने जवाब के लिए 6 जुलाई की समयसीमा तय की थी, जिसका उनके गुट ने समय पर पालन किया। इसके उलट, विरोधी गुट को पहले 10 जुलाई और फिर 25 जुलाई तक की मोहलत दी गई, लेकिन उन्होंने फिर भी कोई जवाब नहीं दिया।

ममता ने अपने पत्र में लिखा कि जब विरोधी पक्ष की ओर से कोई जवाब नहीं आया है, तो इसका साफ मतलब यह है कि उन्होंने हमारी सभी बातों को स्वीकार कर लिया है और उनके पास कोई तर्क नहीं बचा है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल विरोधी गुट झूठे सबूत गढ़ने के लिए कर रहा है।

22 जून के विशेष सत्र में पार्टी के हो चुके सांगठनिक बदलाव

यह विवाद 2 जुलाई को चुनाव आयोग पहुंचा था, जब ऋतव्रत बनर्जी धड़े ने खुद को असली 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' बताते हुए चुनाव आयोग से संपर्क किया था। उनका दावा था कि 22 जून के विशेष सत्र में पार्टी के सांगठनिक बदलाव किए जा चुके हैं।

साल 2022 में पार्टी में हुए थे सांगठनिक चुनाव

वहीं ममता बनर्जी गुट का कहना है कि पार्टी के संविधान के अनुसार मौजूदा सांगठनिक कमेटियां 2027 तक पूरी तरह से वैध हैं। साल 2022 में पार्टी के सांगठनिक चुनाव हुए थे, इसलिए विरोधी गुट का यह दावा कि कमेटियां 2025 में ही खत्म हो चुकी थीं, पूरी तरह से गलत और निराधार है। ममता ने आयोग से अपील की है कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अब आगे कोई नई तारीख न दी जाए और जल्द फैसला सुनाया जाए।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें