देश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: करीबी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बागी गुट ने TMC मुख्यालय पर जड़ा ताला

Chandrima Bhattacharya Resigns TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आंतरिक संकट गहरा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी और पूर्व राज्य वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों और साइनिंग अथॉरिटी से इस्तीफा दे दिया है।

Image

पश्चिम बंगाल में गहराया टीएमसी का संकट (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Chandrima Bhattacharya Resigns TMC: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC Political Crisis) इस समय अपने सबसे बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है। पार्टी के भीतर मची खींचतान अब खुलकर सड़कों और दफ्तरों पर दिखने लगी है। ममता बनर्जी की बेहद भरोसेमंद सहयोगी और राज्य की पूर्व वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टीएमसी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है।

इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी की 'साइनिंग अथॉरिटी' (दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का अधिकार) भी छोड़ दी है। चंद्रिमा का यह कदम पार्टी में बड़े पैमाने पर चल रहे इस्तीफों, बगावत और दलबदल के सिलसिले को और तेज करने वाला माना जा रहा है। चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस फैसले का बागी और निष्कासित नेताओं ने स्वागत किया है।

यह तो होना ही था-संदीपान साहा

निष्कासित टीएमसी विधायक संदीपान साहा ने कहा कि यह तो होना ही था। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि 'कालीघाट' (ममता बनर्जी का निवास क्षेत्र) में अब काम करने का माहौल ही नहीं बचा है, यही वजह है कि जिसे भी कोई नया पद दिया जा रहा है, वह लगातार इस्तीफा दे रहा है। साहा ने दावा किया कि 22 जून की बैठक में पहले ही राष्ट्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव हो चुका है। इस राजनीतिक ड्रामे के बीच शुक्रवार को कोलकाता में स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट ने कोलकाता के ईएम बाईपास स्थित टीएमसी मुख्यालय 'तृणमूल भवन' पर धावा बोल दिया।

बागी गुट के नेताओं ने दफ्तर पर किया कब्जा

बागी गुट के नेताओं ने दफ्तर पर कब्जा कर लिया, पुराने ताले बदल दिए और वहां नए पोस्टर लगा दिए। ऋतब्रत बनर्जी के साथ फिरहाद हकीम, जावेद खान, संदीपान साहा और पार्टी कोषाध्यक्ष अखरुज्जमा जैसे बड़े चेहरे मौजूद थे। इन नेताओं ने साफ कहा कि अब पार्टी यहीं से संचालित होगी और उनका धड़ा ही 'असली तृणमूल' है। गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले इस बागी गुट ने दिल्ली में चुनाव आयोग के सामने पेश होकर टीएमसी के नाम, सिंबल और पूरे संगठन पर अपना दावा ठोका था। टीएमसी की यह अंदरूनी जंग अब पार्टी के अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी