मुंबई, 26 मई 2026: देश के प्रमुख अंग्रेजी न्यूज चैनलों में शामिल Times Now ने अपने प्रोग्रामिंग लाइन-अप में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। नए फॉर्मेट के तहत चैनल अब वीकडे और वीकेंड स्लॉट्स में एक्सप्लेनर शो, संपादकीय मंत्रणा और हार्ड हिटिंग इंटरव्यू पेश करेगा। यह नया फॉर्मेट कंटेंट में ताजगी लाएगा और अपने तेज, बेबाक व विश्लेषणात्मक अंदाज के जरिए युवा दर्शकों को आकर्षित करेगा। नेटवर्क के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली संपादकीय चेहरों द्वारा प्रस्तुत यह नया लाइन-अप, तेजतर्रार पत्रकारिता, असरदार स्टोरीटेलिंग, सार्थक बहस और रियल टाइम न्यूज विश्लेषण के प्रति टाइम्स नाउ की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
FRANKLY SPEAKING WITH ZAKKA JACOB
वीकेंड स्लॉट में टाइम्स नाउ के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब अपने खास शो ‘Frankly Speaking with Zakka Jacob’ के जरिए देश की प्रभावशाली हस्तियों के साथ लंबे और हार्ड हीटिंग इंटरव्यू पेश करेंगे। शो में बेबाक, अहम और गंभीर मुद्दों पर खुलकर बातचीत देखने को मिलेगी।
अपने पैने सवालों और सीधे इंटरव्यू स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले जक्का जैकब, नेताओं और खास मेहमानों की तैयार जवाबी रणनीति और बयानबाजी से आगे बढ़कर उन फैसलों, विवादों और विचारों की तह तक पहुंचने की कोशिश करेंगे, जो देश की दिशा तय कर रहे हैं।
यह शो हर शनिवार रात 10 बजे और रविवार सुबह 10 बजे व रात 10 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम का फोकस स्पष्टता, जवाबदेही और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर सीधी बातचीत पर रहेगा।
EDITORS UNPLUGGED
Editors Unplugged एक बेबाक और खुली संपादकीय चर्चा का मंच होगा, जिसमें टाइम्स नाउ के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब, नेशनल एडिटर प्रणेश रॉय, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर माधवदास गोपालकृष्णन, एग्जीक्यूटिव एडिटर श्रेया ढौंडियाल और आउटपुट डेस्क एडिटर मेघना डेका शामिल होंगे। यह टीम हर हफ्ते के सबसे चर्चित मुद्दों पर अपनी पैनी समझ और अलग-अलग नजरिए के साथ चर्चा करेगी।
शनिवार और रविवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होने वाला यह शो टेलीप्रॉम्प्टर, तयशुदा फॉर्मेट और रटे-रटाए बयानों से अलग होगा। दर्शकों को यहां न्यूज रूम के अनुभवी संपादकों के बीच बिना फिल्टर की गई, समझदारी भरी और कई बार तीखी बहस देखने को मिलेगी।
इस मंच पर खबरें सिर्फ बताई नहीं जाएंगी, बल्कि उन्हें गहराई से समझा जाएगा, बहस होगी, सवाल उठेंगे और हर मुद्दे को व्यापक संदर्भ में रखा जाएगा।
TIMES NOW BRIEFING ROOM
माधवदास गोपालकृष्णन द्वारा एंकर किया जाने वाला Times Now Briefing Room आज के तेज और लगातार बदलते न्यूज साइकल के बीच खबरों को स्पष्टता और व्यवस्थित तरीके से पेश करने का मंच होगा।
सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होने वाला यह शो दिन की सबसे बड़ी खबरों को सरल, विजुअल और प्रभावशाली अंदाज में समझाएगा। इसके बाद एक या दो मजबूत आवाजों के साथ केंद्रित बहस के जरिए मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जाएगी, जहां शोर-शराबे के बजाय तथ्यों और सार्थक संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी।
शो के अंत में एक और दमदार एक्सप्लेनर और खास जियोपॉलिटिकल पैकेज पेश किया जाएगा, ताकि दर्शक दिनभर की अहम घटनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकें और जानकारी के बोझ से दबे नहीं, बल्कि पूरी तरह अपडेट महसूस करें।
DECODING NOW
मेघना डेका द्वारा होस्ट किया जाने वाला Decoding Now एक तेज, सटीक और रियल-टाइम एक्सप्लेनर शो है, जो जटिल और तेजी से बदलती खबरों को आसान और स्पष्ट तरीके से समझाने पर केंद्रित होगा।
सोमवार से शुक्रवार शाम 6:30 बजे प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ सुर्खियों या आधिकारिक बयानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खबरों के पीछे छिपे तथ्यों, अनदेखे पहलुओं और उन कहानियों को सामने लाएगा, जो अक्सर मुख्यधारा की कवरेज में छूट जाती हैं।
राजनीति, जियोपॉलिटिक्स और समसामयिक मुद्दों पर आधारित यह शो शोर-शराबे और भ्रम से अलग हटकर दर्शकों तक तथ्यात्मक, गहन और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता पहुंचाने का प्रयास करेगा।
TIMES NOW: SETTING THE AGENDA
मेघना डेका द्वारा एंकर किया जाने वाला Times Now: Setting The Agenda एक प्रभावशाली दोपहर का न्यूज शो है, जो एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग और जवाबदेही आधारित पत्रकारिता के जरिए राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की दिशा तय करेगा।
सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम तथ्यों को बिना किसी लाग-लपेट के सामने लाएगा, असहज सच्चाइयों से पर्दा हटाएगा, सत्ता में बैठे लोगों से सवाल करेगा और नौकरशाही व लालफीताशाही के पीछे छिपे मामलों को उजागर करेगा।
यह ऐसा मंच होगा जहां कठिन सवाल पूछे जाएंगे और जवाबदेही तय करने की कोशिश की जाएगी।
AFTERNOON DISPATCH
श्रेया ढौंडियाल द्वारा एंकर किया जाने वाला Afternoon Dispatch एक तेज, संक्षिप्त और फास्ट-पेस्ड दोपहर का न्यूज शो है, जो दिन की सबसे अहम खबरों को स्पष्टता, संदर्भ और तेजी के साथ दर्शकों तक पहुंचाएगा।
सोमवार से शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम न्यूज साइकल के अहम पड़ाव पर दर्शकों को ब्रेकिंग अपडेट्स, राजनीति और कारोबार की बड़ी हलचल, अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां और ग्राउंड रिपोर्ट्स से जोड़े रखेगा। यह शो सुबह की खबरों और प्राइमटाइम विश्लेषण के बीच की कड़ी का काम करेगा।
मजबूत संपादकीय नजरिए और देशभर में मौजूद रिपोर्टर्स से मिलने वाले लाइव इनपुट्स के जरिए Afternoon Dispatch दर्शकों को हर बड़ी खबर से अपडेट और दूसरों से एक कदम आगे रखने का प्रयास करेगा।
TIMES NOW NEWZIFY
स्वाति जोशी द्वारा एंकर किया जाने वाला Times Now Newzify एक हाई-एनर्जी न्यूज रूम आधारित ‘वॉक एंड टॉक’ शो है, जो दिन की सबसे बड़ी खबरों को तेज, स्पष्ट और प्रभावशाली अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाएगा।
सोमवार से शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम न्यूज रूम स्टोरीटेलिंग, पैने एक्सप्लेनर्स, लाइव विजुअल्स, टाइमलाइन, ग्राफिक्स, विशेषज्ञों की राय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का मिश्रण होगा, जिससे जटिल खबरों को आसान तरीके से समझाया जा सके। यह शो उन दर्शकों के लिए तैयार किया गया है जो बिना अनावश्यक शोर-शराबे के किसी भी मुद्दे की पूरी तस्वीर समझना चाहते हैं। कार्यक्रम इस बात पर फोकस करेगा कि क्या हुआ, उसका महत्व क्या है और आगे क्या असर पड़ सकता है?
टाइम्स नाउ की नई प्रोग्रामिंग रणनीति के तहत एडिटोरियल चर्चाओं, तेज-तर्रार एक्सप्लेनर्स, एजेंडा तय करने वाली खोजी रिपोर्टिंग, न्यूज रूम आधारित स्टोरीटेलिंग और प्रभावशाली इंटरव्यू जैसे अलग-अलग फॉर्मेट पेश किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य ऐसे दर्शकों को स्पष्टता, विश्वसनीयता और गहराई से जानकारी देना है, जो लगातार बढ़ते सूचना के शोर के बीच भरोसेमंद खबरें चाहते हैं।
