देश

टाइम्स नाउ नवभारत का बोलबाला, महज 2 साल में यूट्यूब पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 02:36 PM IST

Times Now Navbharat हिंदी दर्शकों के बीच तेजी से अपना दबदबा कायम करने में कामयाब रहा है और इसके YouTube पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए हैं। चैनल को लॉन्च हुए अभी सिर्फ 2 साल पूरे हुए हैं।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत के यूट्यूब पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइम्स नाउ नवभारत का बोलबाला
  • यूट्यूब पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  • हिंदी दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर

Times Now Navbharat 5 Million YouTube Subscribers: टाइम्स नाउ नवभारत की जोरदार एंट्री को अभी 2 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और चैनल का यूट्यूब परिवार 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स के पार पहुंच गया है। टाइन नाउ नवभारत चैनल हिंदी न्यूज देखने वालों के बीच ना सिर्फ तेजी से पॉपुलर हुआ है बल्कि उनके दिलों में भी अपनी जगह बना चुका है। चैनल की लीडरशिप के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म के असर से जुलाई में यूट्यूब पर दर्शकों की संख्या में 21 फीसदी इजाफा हुआ है। सिर्फ जुलाई में 400 मिलियन से ज्यादा वीडियो व्यूज और करीब 3.8 बिलियन इंप्रेशन दर्ज किए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत का दबदबा

अनोखा कंटेंट फॉर्मेट, सच्ची और सटीक पत्रकारिता के साथ चैनल का अपना एक बेबाक अंदाज है। जो कि विश्वस्नीय और सटीक निर्णायक न्यूज रिपोर्टिंग पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत का प्रभाव इसके सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साफ दिखाई देता है। और उसका असर चैनल के करोड़ों दर्शकों पर अमिट छाप के रूप में दिखाई देता है। फेसबुक पर दर्शकों की संख्या में 69 फीसदी का जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। और अगर यूट्यूब के साथ फेसबुक के व्यूज को शामिल कर लिया जाय तो वीडियो ग्रोथ 39 फीसदी हो जाती है। यही वजह है कि चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म का दबदबा बढ़ता जा रहा है।

सभी बड़े मुद्दों पर जोरदार कवरेज

चैनल ने सबसे तेज खबरों, एक्सक्लूसिव न्यूज ब्रेक और सबसे ज्यादा देखे जा रहे प्राइम टाइम शो 'न्यूज की पाठशाला' और 'सवाल पब्लिक का' के दम पर दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली है। चैनल ने ब्रॉडकास्ट को जोड़ने वाली डिजिटल की एक्सक्लूसिव खबरों की मदद से भी दर्शकों को अपने साथ बांधे रखा है। टाइम्स नाउ नवभारत ने मणिपुर हिंसा, सीमा हैदर मामले और चंद्रयान 3 लॉन्च जैसे हर बड़े मुद्दे पर गहराई से जानकारी उपलब्ध कराई है।

यह एक बड़ी उपलब्धि - रोहित चड्ढा

5 लाख सब्सक्राइबर की उपलब्धि पर टाइम्स नेटवर्क डिजिटल बिजनेस के प्रेसिडेंट और सीओओ रोहित चड्ढा ने कहा 'ऐसे समय में जब हम चैनल के 2 साल पूरे होने की खुशियां मना रहे हैं, उस समय टाइम्स नाउ नवभारत के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है। अपने बेजोड़, नए और इंटरैक्टिव शो की बदौलत चैनल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी न्यूज देखने वालों दर्शकों के बीच अपनी दमदार जगह बनाई है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे हम दर्शकों को अपने साथ जोड़ने के नए रास्ते तलाश रहे हैं। इसके साथ ही हम डिजिटल न्यूज के लिए ज्यादा ऊंचे मानक भी तय कर रहे हैं।'

डिजिटल सेगमेंट में अपना बादशाहत बरकरार रखते हुए चैनल के प्राइम टाइम शो 'सवाल पब्लिक का' और 'न्यूज की पाठशाला' ने 780 मिलियन वीडियो व्यूज हासिल किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर मिली है।

स्रोत: Yt studio (YouTube), Crowdtangle (Facebook), Creator studio (Instagram)

टाइम्स नाउ नवभारत के बारे में

टाइम्स नाउ नवभारत एक हिंदी न्‍यूज चैनल है जो अपने स्लोगन 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' के साथ रोज नई ऊंचाईयों को छू रहा है। भारत के सबसे प्रभावशाली समाचार नेटवर्क (टाइम्स नेटवर्क) का यह चैनल उसकी भारतीय भाषा में एंट्री को दर्शाता है। टाइम्स नाउ नवभारत विश्वसनीय और बेहतर कंटेंट के आधार पर एक्शन ओरिएंटेड पत्रकारिता के एक यूनिक ब्रांड को भी प्रजेंट करता है। न्यूज के मूल एंगल पर ध्यान केंद्रित करते हुए, चैनल ने पत्रकारिता जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत एसडी और एचडी दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article