देश

जिसे अच्छा मानकर सेना ने कर दिया था रिहा, वो बेटे के साथ निकला आतंकियों का मददगार; मास्टरमाइंड के साथ गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीन ऐसे आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो सात जनवरी के हमले में शामिल थे।

Image

बारामूल में आतंकियों के मददगार गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आंतकियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक सेना शिविर पर हुए हमले का मास्टरमाइंड शामिल है। सुरक्षाबलों ने हमले के 24 घंटे के अंदर ही इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों में से एक वो है, जिसने कभी आत्मसमर्पण कर दिया था और रिहा हो गया था। रिहा होने के बाद वो फिर से आतंकी गतिविधि में शामिल हुआ और बेटे को भी शामिल कर लिया।

7 जनवरी को हुआ था हमला

बारामूला के एसपी फिरोज येह्या ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा- "7 जनवरी 2025 को हमरे पट्टन में एक घटना घटी... अज्ञात आतंकवादियों ने नुकसान और विनाश के इरादे से 163 टीए की ओर एक ग्रेनेड फेंका जो एक सुरक्षा बल शिविर है... अपराधियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया... अपराध में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया... एक हैंड ग्रेनेड, एक एके सीरीज राइफल, एक पिस्तौल, 250 जिंदा एके राउंड, 21 जिंदा पिस्तौल राउंड... गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक आत्मसमर्पण करने वाला रिहा आतंकवादी है, दूसरा आत्मसमर्पण करने वाले रिहा आतंकवादी का बेटा है। तीसरा व्यक्ति प्रथम दृष्टया मास्टरमाइंड है जो पिछले दो वर्षों से नार्को-आतंक मामले में गिरफ्तारी से बच रहा था..."

छत पर फेंका गया था ग्रेनेड

बारामूला के पुलिस अधीक्षक (अभियान) फिरोज येह्या ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पुलिस ने सात जनवरी को उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके में प्रादेशिक सेना के शिविर पर हथगोला से हुए हमले के मामले को सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

येह्या ने कहा, ‘‘हथगोला शिविर के एमआई कक्ष की छत पर गिरा, जिससे काफी नुकसान हुआ लेकिन सौभाग्य से इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। मौके पर तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए गए और गहन जांच की गई। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article