क्राइम

जिन 9 कुख्यात नक्सलियों पर था छत्तीसगढ़ में 43 लाख इनाम, उन्होंने कर दिया सरेंडर; सुकमा में कई हमलों को दे चुके थे अंजाम

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 महिला समेत 9 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर किए गए सभी नक्सलियों पर 43 लाख का इनाम था।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया सरेंडर

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी
  • 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल
  • इन नक्सलियों पर था 43 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ में नक्सल अभियान के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 9 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जिसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल है। इन सभी पर 43 लाख रुपये का इनाम था।

सुकमा में कई हमलों को दे चुके थे अंजाम

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों पर हमलों में कथित रूप से शामिल नौ कुख्यात नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इन नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण के मुताबिक, दो महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल थे ये नक्सली

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली 'खोखली' और 'अमानवीय' माओवादी विचारधारा तथा प्रतिबंधित संगठन के भीतर जारी अंदरूनी कलह से निराश हैं। चव्हाण ने कहा कि रनसाई कथित रूप से कई हमलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली भी सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल थे।

किस नक्सली पर कितना इनाम

चव्हाण के अनुसार, नक्सलियों की प्लाटून संख्या 24 के कमांडर रनसाई उर्फ ओयम बुस्का (34) और पीएलजीए बटालियन संख्या 1 की कंपनी विंग के सदस्य प्रदीप उर्फ रव्वा राकेश (20) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि चार अन्य नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये, एक महिला नक्सली पर तीन लाख रुपये और दो अन्य नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था।

नक्सलियों का किया जाएगा पुनर्वास

चव्हाण के मुताबिक, कोंटा पुलिस थाना, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), खुफिया शाखा टीम और द्वितीय एवं 223वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में अहम भूमिका निभाई। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article