देश

आजाद बोल पर पहरेदारी ठीक नहीं, मानहानि पर राजीव गांधी का था यह नजरिया

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 24, 2023, 08:33 AM IST

Defamation case: मानहानि मामले पर राहुल गांधी को सजा सुनाई जा चुकी है और उसका राजनीतिक असर भी हुआ है। नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। आप सांसद राघव चड्ढा इस विषय पर प्राइवेट बिल लाने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूतपूर्व राजीव गांधी की सोच इस विषय कैसी थी।

Image

राजीव गांधी, भूतपूर्व पीएम

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटिश राज में मानहानि का था प्रावधान
  • आजादी मिलने के बाद आईपीसी 499 में नहीं हुआ बदलाव
  • राहुल गांधी को सजा मिलने के बाद चर्चा में आईपीसी 499, 500

Defamation case: 23 मार्च 2023 को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मानहानि (rahul gandhi conviction) मामले में दोषी करार दिये गए। सूरत सेशंस कोर्ट ने माना कि आम चुनाव 2019 के दौरान कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी ने एक खास समाज को अपमानित करने वाला काम किया था। उन्हें दो साल की सजा भी सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद विपक्षी दल एकजुट हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अब तो मोदी का नाम भी ले नहीं सकते। इन सबके बीच आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वो आईपीसी की धारा 499 और 500 के खिलाफ संसद में बिल पेश करेंगे। इसके साथ ही यह जिक्र करना भी जरूरी हो जाता है कि भूतपूर्व पीएम राजीव गांधी क्या सोचते थे।

राजीव गांधी की ऐसी थी सोच

दरअसल भारत में जब ब्रिटिश शासन था उस वक्त सरकार को किसी तरह का खतरा ना हो, विरोध की आवाज को जगह ना मिले इसके लिए मानहानि शब्द (आईपीसी के सेक्शन 499 और 500) का ईजाद हुआ। ब्रिटिश सरकार की मंशा थी कि जो भारतीय नेता सरकार के खिलाफ जहर उगलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि यह कानून देश की आजादी के बाद भी अमल में है। देश की सत्ता से ब्रिटिश टैग तो हट चुका था। लेकिन आजाद भारत की सरकारों को यह महसूस हुआ कि इसे हटाया नहीं जाना चाहिए। समय समय पर इसका इस्तेमाल अलग अलग सरकारों द्वारा किया गया है। अब सवाल यह है कि जब राहुल गांधी को सजा मिली तो कांग्रेस के नेताओं ने इसे डॉरकोनियन क्यों कहा। क्या उन्हें ऐसा कहने का अधिकार है। जानकार बताते हैं कि भूतपूर्व पीएम राजीव गांधी ने तो आईपीसी की धारा 499 और 500 को और व्यापक यूं कहें कि और कठोर बनाने पर बल दिया था। ऐसे में क्या कांग्रेस का विरोध वाजिब है। इस सवाल का जवाब 23 मार्च को कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने खुद दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद कहते हैं कि राहुल गांधी के बयानों से पार्टी को नुकसान होता है ऐसे में हम लोग कौन सी अलग बात कहते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ क्यों खड़ी है। इसे समझने की जरूरत है।

  • आईपीसी की धारा 499 में मानहानि की परिभाषा
  • आईपीसी की धारा 500 में मानहानि मामले में सजा का प्रावधान
  • बीजेडी नेता ने पहली बार मानहानि हटाने का मुद्दा संसद में उठाया
  • आप सांसद राघव चड्ढा लाने वाले हैं प्राइवेट बिल

आप नेताओं पर मानहानि के केस

आपको याद होगा कि आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी के नेता सबसे अधिक आपराधिक मानहानि के शिकार रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वो तो आईपीसी की धारा 499 और 500 के खिलाफ प्राइवेट बिल लाने वाले हैं। दरअलल इस सेक्शन का दुरुपयोग हो रहा है कि आजाद आवाज यानी वो आवाज जो सरकारों के खिलाफ है उन्हें दबाया जा रहा है। इसे लोकतंत्र के लिए सही नहीं माना जा सकता। इस सेक्शन का सबसे अधिक दुरुपयोग हमारे नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है। जानकार कहते हैं कि दरअसल यह सभी दलों की परिपाटी रही है कि जब वो सत्ता में होते हैं तो आवाज पर पहरेदारी लगाने वाले हर कायदे कानून सही नजर आते हैं। लेकिन विपक्ष में आते ही वही कानून आजाद आवाज के लिए पहरेदार में तब्दील हो जाते हैं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट