देश

Supreme Court: 'ये प्लेटफॉर्म नहीं कि किसी भी ट्रेन में चढ़ जाओ', जब सुप्रीम कोर्ट ने वकील को लगाई फटकार

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 06:58 PM IST

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को न्यायपालिका में सुधार से संबंधित एक मामले को सूचीबद्ध करने के बारे में उल्लेख करने के लिए एक वकील को फटकार लगाई।

Image

जब सुप्रीम कोर्ट ने वकील को लगाई फटकार

Supreme Court News:सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील को फटकार लगाई, संबंधित वकील की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के एक मामले को मेंशन करने की कोशिश सुप्रीम कोर्ट के सामने की गई तो ये बात कोर्ट को नागवार गुजरी, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने इस पर कहा कि 'ये कोई प्लेटफार्म नहीं है कि जो भी ट्रेन आई उसमें ही बस चढ़ गए।'

बताते हैं कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक के बाद एक मुकदमों की सुनवाई रोजमर्रा की तरह चल रही थी दोपहर के 12 बजे अचानक एक वकील खड़े हुए और कहने लगा कि उसने न्यायिक सुधार के लिए एक जनहित याचिका दाखिल की है वो इस पर शीघ्र सुनवाई के लिए मेंशन करना चाहता है...

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने वकील को चेतावनी दी कि कोर्ट जुर्माने की रकम लगाएगा। सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकील से कहा, 'ये कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि बस चढ़ गए जो भी ट्रेन आ गई'

वकील ने जब याचिका का उल्लेख किया तो अदालत ने शुरू में ही यह जानना चाहा कि क्या वह आज की सूची में पीठ के समक्ष शामिल है। अदालत ने आगे कहा, 'आप दोपहर 12 बजे इस तरह का उल्लेख कैसे कर सकते हैं', हालांकि वकील ने कहा कि वह न्यायपालिका के खिलाफ नहीं हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article