देश

कब शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, सामने आ गई तारीख; किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

Parliament Special Session 2024: 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण और लोकसभा स्पीकर को चुने जाने को लेकर संसद का विशेष सत्र 24 जून से शुरू होगा।

Image

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से होगा शुरू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Parliament Special Session 2024: 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण और लोकसभा स्पीकर को चुने जाने को लेकर संसद का विशेष सत्र 24 जून से शुरू होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24.6.24 से 3.7.24 तक नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ/प्रतिज्ञान, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है। राज्यसभा का 264 वां सत्र 27.6.24 को शुरू होगा और 3.7.24 को समाप्त होगा।

TDP ने लोकसभा स्पीकर के पद पर ठोका अपना दावा

जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को हो सकता है। बता दें, लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट ने काम करना शुरू कर दिया है। PM मोदी ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया था, जिसके बाद आज सभी केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है। बता दें, इस बार के लोकसभा चुनाव में BJP बहुमत से दूर रह गई है और NDA के घटक दलों के समर्थन से पीएम मोदी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नई लोकसभा का सत्र शुरू होने के बाद पहले दो दिन यानी 24 और 25 जून को सांसद सदस्यता की शपथ लेंगे। सांसदों का शपथ ग्रहण संपन्न हो जाने के बाद सदन नए अध्यक्ष का चयन करेगा। अगर विपक्ष, सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष के चयन के सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो फिर चुनाव की नौबत नहीं आएगी। लेकिन अगर विपक्ष अपनी तरफ से भी उम्मीदवार खड़ा करता है तो फिर 26 जून को लोकसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदन में वोटिंग हो सकती है। दोनों ही सूरतों में लोकसभा के नए अध्यक्ष 26 जून को अपना कार्यभार संभाल लेंगे। इसके बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर सकती हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article