देश

सुप्रीम कोर्ट में बदल गया मामलों की लिस्टिंग का नियम, अब बुधवार और गुरुवार को नियमित सुनवाई वाले मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे

सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई के संबंध में शनिवार को एक नया परिपत्र जारी किया गया। परिपत्र के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई वाले मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे।

Image

सुप्रीम कोर्ट में बदल गया मामलों की लिस्टिंग का नियम

Photo : PTI

नए चीफ जस्टिस के आते ही सुप्रीम कोर्ट में अब नए नियम भी आने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट में अब मामलों की लिस्टिंग का नियम बदल गया है। नए नियम के अनुसार बुधवार और गुरुवार को नियमित सुनवाई वाले मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे।

सुप्रीम कोर्ट में नए आदेश

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद उच्चतम न्यायालय में मामलों की सुनवाई के संबंध में शनिवार को एक नया परिपत्र जारी किया गया। परिपत्र के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई वाले मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे।

नए आदेश के तहत क्या

परिपत्र में कहा गया कि अब से नोटिस के बाद मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को स्थानांतरण याचिकाओं और जमानत मामलों सहित विविध मामलों को सूचीबद्ध किया जाएगा और अगले आदेश तक बुधवार और बृहस्पतिवार को कोई नियमित सुनवाई का मामला सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा।

परिपत्र में कहा गया कि विशेष पीठ या आंशिक सुनवाई वाले मामले, चाहे विविध या नियमित सुनवाई हो, जिन्हें मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है, उन्हें भोजनावकाश के बाद के सत्र में या सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार सूचीबद्ध किया जाएगा।

पहले क्या होता था

मौजूदा परंपरा के अनुसार, नए मामलों को सोमवार और शुक्रवार को सूचीबद्ध किया जाता है, जब विविध मामलों पर सुनवाई होती है। मंगलवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई के उन मामलों को सूचीबद्ध किया जाता है, जहां अंतिम सुनवाई होती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article