देश

वह दिन दूर नहीं, केंद्रीय एजेंसियां आपका कान पकड़कर खींचेंगी, ममता बनर्जी का BJP पर निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 12:01 AM IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक बार फिर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दिन आने वाला है जब ये केंद्रीय एजेंसियां आपके घरों में प्रवेश करेंगी और आपको कान पकड़कर बाहर खींच लेंगी।

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीजेपी पर निशाना

Photo : ANI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गुरुवार (13 अक्टूबर) कहा कि आज आप (BJP) सत्ता में हैं और अपनी केंद्रीय एजेंसियों को दिखा रहे हैं। कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे, तो ये केंद्रीय एजेंसियां आपके घरों में प्रवेश करेंगी और आपको कान पकड़कर बाहर खींच लेंगी। वह दिन जल्द आएगा।

साथ ही सीएम ममता ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान असुर के स्थान पर महात्मा गांधी जैसी एक मूर्ति प्रदर्शित की गई थी। उन्हें क्या सजा दी जानी चाहिए? ऐसी शर्मनाक हरकत का जनता जवाब देगी। मैं बहुत निराश थी लेकिन कुछ नहीं कहा क्योंकि पूजा के दौरान विरोध हो सकता था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article