देश

एक्शन में Telangana CM रेवंत रेड्डी, सरकार के 6 सलाहकारों को किया बर्खास्त, मंत्रियों को बांटे विभाग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 9, 2023, 08:19 PM IST

मुख्य सचिव शांति कुमारी ने एक सरकारी आदेश जारी कर तीन मुख्य सलाहकारों और तीन सलाहकारों की नियुक्ति या विस्तार को रद्द कर दिया। सभी सलाहकारों की नियुक्ति के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता वाली पिछली बीआरएस सरकार द्वारा की गई थी।

Image

रेवंत रेड्डी ने सरकार के छह सलाहकारों को बर्खास्त किया

Photo : Twitter

तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी है। कांग्रेस ने इस सरकार की जिम्मेदारी रेवंत रेड्डी को दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही रेवंत रेड्डी एक्शन में दिख रहे हैं। कांग्रेस की छह गारंटियों में से 2 लागू कर चुके हैं, अब उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी सरकार के छह सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया है।

कौन-कौन हुए बर्खास्त

मुख्य सचिव शांति कुमारी ने एक सरकारी आदेश जारी कर तीन मुख्य सलाहकारों और तीन सलाहकारों की नियुक्ति या विस्तार को रद्द कर दिया। सभी सलाहकारों की नियुक्ति के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता वाली पिछली बीआरएस सरकार द्वारा की गई थी। उसमें पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा और सोमेश कुमार, पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा, पूर्व आईपीएस अधिकारी ए.के. खान, सेवानिवृत्त आईईएस जी.आर. रेड्डी और सेवानिवृत्त आईएफएस आर. शोबा शामिल थे।

केसीआर ने किया था नियुक्त

मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजीव शर्मा को 2016 में सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। इस साल अगस्त में उन्हें एक्सटेंशन (विस्तार) दिया गया था। सोमेश कुमार को मई में मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। अदालत के आदेश के बाद आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित होने के कुछ सप्ताह बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। हाईकोर्ट द्वारा उस राज्य में उनके आवंटन को रद्द करने के बाद सोमेश कुमार को तेलंगाना के मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया था। अगस्त में तत्कालीन बीआरएस विधायक चेन्नामनेनी रमेश को 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद उन्हें शांत करने के लिए मुख्य सलाहकार (कृषि) नियुक्त किया गया था। पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा सलाहकार (पुलिस, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण) के रूप में कार्यरत रहे हैं। के. खान को पिछले साल दिसंबर में अल्पसंख्यक कल्याण सलाहकार के रूप में विस्तार दिया गया था। जी.आर. रेड्डी सलाहकार (वित्त) के रूप में कार्यरत थे जबकि शोबा सलाहकार (वन मामले) थीं।

तेलंगाना मंत्रियों की लिस्ट

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के गठन के दो दिन बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास, सामान्य प्रशासन और कानून व्यवस्था अपने पास रखी है। वह अन्य सभी अनावंटित विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क वित्त एवं योजना और ऊर्जा का कार्यभार देखेंगे। श्रीधर बाबू सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, उद्योग और वाणिज्य के मंत्री होंगे। वह विधायी कार्य भी देखेंगे। नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी को सिंचाई और सीएडी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति दिया गया है। सी. दामोदर राजनरसिम्हा स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे। कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी सड़क और भवन, सिनेमैटोग्राफी संभालेंगे और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी राजस्व और आवास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री होंगे। पोन्नम प्रभाकर परिवहन और बीसी कल्याण विभाग संभालेंगे। कोंडा सुरेखा पर्यावरण एवं वन और बंदोबस्ती की मंत्री होंगी। सीताक्का पंचायत राज और ग्रामीण विकास (ग्रामीण जल आपूर्ति सहित), महिला और बाल कल्याण मंत्री हैं। तुम्मला नागेश्वर राव को कृषि, विपणन, सहयोग और हथकरघा एवं कपड़ा विभाग आवंटित किया गया है जबकि जुपल्ली कृष्णा राव निषेध और उत्पाद शुल्क, पर्यटन और संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री होंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त