देश

अब बाबा विश्वनाथ मंदिर में रील बनाकर बुरे फंसे तेज प्रताप यादव, मंदिर प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, Video

सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद हरकत में मंदिर प्रशासन हरकत में आया। मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तेज प्रताप बीते 12 जून को मंदिर पहुंचे थे और अपने X अकाउंट पर 52 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था। तेज प्रताप बीते 12 जून को मंदिर पहुंचे थे और अपने X अकाउंट पर 52 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था।

Image

बाबा विश्वनाथ मंदिर में तेज प्रताप यादव।

Tej pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। यह ताजा विवाद उनके द्वारा रील बनाने पर हुआ है। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में रील बनाने पर विवाद खड़ा हुआ है। दरअसल, मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में उन्होंने रील बनाया है। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद हरकत में मंदिर प्रशासन हरकत में आया। मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तेज प्रताप बीते 12 जून को मंदिर पहुंचे थे और अपने X अकाउंट पर 52 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था।

अपने X अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप ने कहा, 'बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो हर हर महादेव बोलना ही होगा।'

अनुष्का यादव मामले में लालू यादव ने की कार्रवाई

अनुष्का यादव विवाद के बाद तेज प्रताप वाराणसी में नजर आए। उन्‍होंने यहां काशी विश्‍वनाथ का दर्शन किया। फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। अनुष्‍का यादव के साथ फेसबुक पर उनकी फोटो वायरल हुई। इसके बाद लालू यादव ने उनको राजद से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया।

तेज प्रताप यादव पहले भी कई बार बाबा विश्‍वनाथ का दर्शन करने वाराणसी आ चुके हैं। वह मथुरा और वृंदावन भी नियमित जाते रहते हैं।

तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन

तेज प्रताप यादव का अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से वैवाहिक विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच अनुष्‍का यादव का मामला सामने आने से विवाद बढ़ गया है। तेज प्रताप के व्यक्तित्व के कई पहलू नजर हैं। वह अक्सर ईश्वर भक्ति में तल्लीन रहते हैं। लेकिन मंदिर परिसर में रील बनाने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article