देश

TVK Rally Stampede: विजय की रैली में मची भगदड़ को लेकर जांच आयोग का गठन, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 10 लाख रुपये

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विजय की रैली में मची भगदड़ में हुई मौतों की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। साथ ही जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये प्रति परिवार मुआवजा देने की घोषणा की।

Image

करूर भगदड़ मामले में न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग के गठन की घोषणा। Photo-PTI

TVL Leader Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने करूर में TVK प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ से जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये प्रति परिवार मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को 1 लाख रुपये प्रति व्यक्ति मुआवजा दिया जाएगा। 27 सितंबर की शाम करूर में विजय की चुनावी रैली में भगदड़ से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। स्टालिन ने कहा कि मृतकों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं।

न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में होगी जांच

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विजय की रैली में मची भगदड़ में हुई मौतों की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। 27 सितंबर की देर रात जारी एक बयान में उन्होंने कहा, 'इस शोकपूर्ण घटना की वजहों की जांच के लिए, सेवानिवृत्त जज जस्टिस अरुणा जगदेसन की अध्यक्षता में एक जांच आयोग बनाया जाएगा। इसके अलावा, मैंने तिरुचिरापल्ली, सालेम और दिंडीगुल के जिला कलेक्टरों को करूर जाने और करूर जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य का समन्वय करने का निर्देश दिया है।'

युद्ध स्तर पर आवश्यक इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश

स्टालिन ने पहले ही स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम, स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत जाने का निर्देश दिया था। स्टालिन ने ट्वीट किया, 'करूर से आ रही खबरें चिंताजनक हैं।' उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्रियों और जिला कलेक्टर को तत्काल युद्ध स्तर पर आवश्यक इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article