देश

तमिलनाडु में बारिश से हाहाकार, 31 की गई जान: केंद्र ने दिए 900 करोड़, FM बोलीं- आपदा के वक्त स्टालिन तो...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 02:45 PM IST

Tamil Nadu Rains: उन्होंने बताया- क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई के पास तीन डॉप्लर समेत अत्याधुनिक उपकरण हैं और उसने 12 दिसंबर को ही पूर्वानुमान व्यक्त कर दिया था कि 17 दिसंबर को तेनकासी, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में भारी बारिश होगी।

Image

Tamil Nadu Rains: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Tamil Nadu Rains: दक्षिण भारतीय सूबे तमिलनाडु में बारिश ने हाल-फिलहाल में जमकर हाहाकार मचाई है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में शुक्रवार (22 दिसंबर, 2023) दोपहर तक 31 लोगों की जान चली गई थी। इस बात की पुष्टि करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया वालों को बताया कि तमिलनाडु में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण राज्य के चार जिलों में 31 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया- क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई के पास तीन डॉप्लर समेत अत्याधुनिक उपकरण हैं और उसने 12 दिसंबर को ही पूर्वानुमान व्यक्त कर दिया था कि 17 दिसंबर को तेनकासी, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में भारी बारिश होगी।

मंत्री के मुताबिक, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 900 करोड़ रुपए की राशि दो किश्तों में जारी की है, जिसका इस्तेमाल चालू वित्त वर्ष में किया जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि तमिलनाडु जब इस बड़ी आपदा से जूझ रहा था तो राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article