देश

Swati Maliwal Assault: 'सड़क पर ऐसे आरोपी को बचाने निकले हैं जिसने CCTV गायब किया, काश इतना जोर.. स्वाति मालीवाल ने बयां किया दर्द

दिल्ली की सियासत में उबाल है, आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के संग बदसलूकी का मामला गर्म है, वहीं इस मामले को लेकर स्वाति ने ट्टीट कर कहा- 'काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता....

Image

स्वाति मालीवाल के संग बदसलूकी का मामला गर्म है

KEY HIGHLIGHTS
  1. स्वाति मालीवाल ने ट्टीट कर कहा- 'काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता...
  2. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में बिभव कुमार गिरफ्तार
  3. गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने बीजेपी के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले (Swati Maliwal Assault Case ) में बिभव कुमार (Bibhav Kumar) की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और इसकी तैयारी में पार्टी लगी है वहीं इस बीच स्वाति मालीवाल ने ट्टीट कर कहा- 'काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता...उनके इस ट्टीट को केजरीवाल के खिलाफ निशाना बताया जा रहा है, हांलाकि इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं है।

दिल्ली सीएम केजरीवाल के सड़क पर उतरने के फैसले को लेकर स्वाति मालीवाल ने उन पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है, स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, 'किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे... स्वाति ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनका निशाना सीएम केजरीवाल की तरफ ही माना जा रहा है।

बीजेपी के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान

गौर हो कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए बीजेपी के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

वहीं संडे को आम आदमी पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के चलते दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

'स्वाति मालीवाल CM House में कुछ बड़ा कांड करने आई थीं...'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद बिभव के पिता महेश्वर राय का बयान सामने आया उन्होंने कहा है कि जो कुछ भी हो रहा है, वह गलत है। मेरा बेटा बीते 15 सालों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ है, लेकिन आज तक उसकी एक भी शिकायत नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि यह सबकुछ चुनाव की वजह से हो रहा है, मेरे बेटे (बिभव कुमार) को बीजेपी की ओर से सलाह दी जा रही है कि अगर वह अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दे तो उसके साथ कुछ नहीं होगा।

गार्ड के रोकने पर भड़क गई थीं स्वाति मालीवाल

बिभव कुमार के पिता महेश्वर राय ने बताया कि स्वाति मालीवाल 13 मई को सीएम आवास गई थीं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की मांग करने लगीं। बिभव के पिता ने आगे बताया कि गार्ड ने स्वाति को रोका और सिर्फ इतना कहा था कि वह बिभव से पूछे बिना स्वाति को मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने नहीं देगा। यह सुनकर स्वाति मालीवाल भड़क गईं और गार्ड को धमकी दी, यह सुनकर बिभव भी वहां चला गया, उसने उसे (स्वाति) एक बार भी छुआ तक नहीं।

दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, हालांकि पुलिस 7 दिन की कस्टडी की मांग कर रही थी। पुलिस का आरोप है कि बिभव कुमार ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की है उन्होंने मुंबई में अपना फोन भी फॉर्मेट कर दिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article