देश

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा POCSO एक्ट, चिराग पासवान ने भी दर्ज कराई शिकायत; हत्या के प्रयास जैसी धाराएं जोड़ने की तैयारी

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज FIR में SC/ST एक्ट और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं जोड़ी हैं। यह मामला जुलाई में जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले से जुड़ा है। भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने एक अलग मामले में नाबालिग कार्यकर्ता की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत भी FIR दर्ज की है।

Image

स्वतंत्र भारद्वाज पर बढ़ा कानूनी शिकंजा, SC/ST एक्ट के बाद हत्या के प्रयास जैसी धाराएं जोड़ने की तैयारी।

Photo : Twitter

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हिंदुत्व ’इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं जोड़ीं। यह मामला जुलाई में जंतर-मंतर पर कॉजपा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले से जुड़ा है। भारद्वाज के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

भारद्वाज को शुक्रवार को बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही कॉकरेच जनता पार्टी (कॉजपा) ने कथित हमले को लेकर उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। कॉजपा के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), जो मौत की धमकी देने से संबंधित है, और एससी/एसटी अधिनियम की धाराओं को मौजूदा प्राथमिकी में जोड़ा गया है।

हत्या के प्रयास जैसी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी

दास ने कहा कि ’’हत्या के प्रयास या गैर इरादतन हत्या के प्रयास’’ से संबंधित धाराएं भी जल्द जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कानूनी टीम गंभीर चोट पहुंचाने वाली धारा को शामिल करने की मांग कर रही है। भारद्वाज के एक साक्षात्कार का वीडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें वह दिल्ली में 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की ’खोपड़ी फोड़ने’ का दावा करते हुए सुनाई दे रहा है।

दास ने बताया कि एक अलग मामले में, पुलिस ने नाबालिग कार्यकर्ता की शिकायत पर भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में ऑनलाइन धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। दास ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) (मौत की धमकी देना), धारा 78 (पीछा करना) और धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 भी लगाई गई है।

चिराग पासवान के नाम को लेने पर क्या बोली एलजेपी (आर)

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपों में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुक्रवार को स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने आरोप लगाया कि जुलाई में कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में भारद्वाज ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के नाम का ’’झूठा और सार्वजनिक रूप से’’ इस्तेमाल किया।

शिकायत में कहा गया है कि न तो पासवान और न ही पार्टी का भारद्वाज से कोई संबंध है। इसमें यह भी कहा गया है कि पार्टी पीड़ित कार्यकर्ता और उसके घायल पिता के साथ खड़ी है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है और अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। यह शिकायत लोजपा (रामविलास) की कानूनी इकाई की ओर से नयी दिल्ली जिले के संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा POCSO एक्ट, चिराग पासवान ने भी दर्ज कराई शिकायत; हत्या के प्रयास जैसी धाराएं जोड़ने की तैयारी

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा POCSO एक्ट, चिराग पासवान ने भी दर्ज कराई शिकायत; हत्या के प्रयास जैसी धाराएं जोड़ने की तैयारी

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट, ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट, ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली

'जय श्री कृष्णा' से गूंजा देश: मथुरा में 'समुद्र मंथन' तो पटना में भक्ति की बयार, सीएम योगी और CM सम्राट चौधरी ने की पूजा; देखें फोटो-वीडियो

'जय श्री कृष्णा' से गूंजा देश: मथुरा में 'समुद्र मंथन' तो पटना में भक्ति की बयार, सीएम योगी और CM सम्राट चौधरी ने की पूजा; देखें फोटो-वीडियो

BRICS Summit: दिल्ली में 4 दिन ट्रैफिक रहेंगी पाबंदियां! भारत मंडपम के आसपास बढ़ी सुरक्षा; घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

BRICS Summit: दिल्ली में 4 दिन ट्रैफिक रहेंगी पाबंदियां! भारत मंडपम के आसपास बढ़ी सुरक्षा; घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

Haldwani Row: खरगे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' विवाद पर सख्त एक्शन, उत्तराखंड BJP अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज

Haldwani Row: खरगे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' विवाद पर सख्त एक्शन, उत्तराखंड BJP अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज