देश

सुशांत सिंह राजपूत केस : CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती देगा परिवार

CBI की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत ने खुदकुशी की थी और रिया चक्रवर्ती या किसी और आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रिया ने सुशांत के पैसे या सामान में कोई गड़बड़ी नहीं की थी और सुशांत खुद उन्हें 'परिवार' कहते थे।

Image

2020 में अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे सुशांत। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Sushant Singh Case : सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट को 'ऊपरी और अधूरी' बताते हुए कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील का कहना है कि सीबीआई ने चार्जशीट के साथ 'सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट' नहीं लगाए हैं। वकील का कहना है कि जांच एजेंसी ने कई अहम सबूतों को भी नजरअंदाज किया है।

सुशांत के परिवार के वकील ने कहा-CBI की रिपोर्ट अधूरी

CBI की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत ने खुदकुशी की थी और रिया चक्रवर्ती या किसी और आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रिया ने सुशांत के पैसे या सामान में कोई गड़बड़ी नहीं की थी और सुशांत खुद उन्हें 'परिवार' कहते थे। लेकिन सुशांत के परिवार के वकील वरुण सिंह का कहना है कि CBI की रिपोर्ट अधूरी है। उन्होंने कहा, 'अगर CBI सच दिखाना चाहती, तो उसे चैट, गवाहों के बयान, बैंक रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट भी कोर्ट में जमा करने चाहिए। यह जांच बस दिखावे की है। हम इसके खिलाफ कोर्ट में विरोध याचिका दाखिल करेंगे।

2020 में मुंबई में अपने फ्लैट में मृत मिले सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत केस भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और विवादित मामलों में से एक है। 14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी से लटका मिला था। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला बताया, लेकिन देशभर में इस पर भारी विवाद और विरोध शुरू हो गया। सुशांत के परिवार ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।

रिया चक्रवती हुईं गिरफ्तार

इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर पटना पुलिस, फिर सीबीआई (CBI), ईडी (ED) और एनसीबी (NCB) जैसी केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंची। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की, जबकि एनसीबी ने बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा किया। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article