देश

सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अवैध सट्टेबाजी केस में ED का एक्शन

1xBet केस में ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दोनों खिलाड़ियों की ₹11.14 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की है।

Image

सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ ED का एक्शन (फोटो- PTI-IANS)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अवैध सट्टेबाजी एप मामले में सुरेश रैना और शिखर धवन की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली है। ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े 1xBet केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

सुरेश रैना और शिखर धवन पर क्या है आरोप

ईडी का कहना है कि दोनों क्रिकेटरों ने “1xBet” और उससे जुड़े सरोगेट ब्रांड्स — 1xBat, 1xBat Sporting Lines — का जानबूझकर प्रमोशन किया, जिससे भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा मिला। जांच एजेंसी के मुताबिक, इन क्रिकेटरों ने विदेशी कंपनियों के साथ प्रचार अनुबंध किए, और उनका भुगतान विदेशी माध्यमों से लेयर ट्रांजैक्शन के जरिए किया गया। इससे अवैध फंड्स की असली पहचान छिपाई गई।

क्रिकेटरों की कुर्क संपत्तियां

  • सुरेश रैना के नाम पर ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश कुर्क किए गए हैं।
  • शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की गई है।

1000 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का शक

एजेंसी की जांच में सामने आया है कि 1xBet नेटवर्क ने भारत में लगभग ₹1000 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की है। इसके लिए 6000 से ज्यादा ‘म्यूल अकाउंट्स’ का इस्तेमाल किया गया, जिनके जरिए भारतीय उपयोगकर्ताओं से पैसे जुटाए गए। ईडी ने अब तक ₹4 करोड़ से अधिक की राशि फ्रीज की है और चार पेमेंट गेटवे पर छापेमारी भी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1xBet ने अपने “स्पोर्ट्स प्रमोशन कॉन्ट्रैक्ट्स” के जरिए भारत में क्रिकेट और स्पोर्ट्स प्रेमियों तक अपनी पहुंच बनाई। इन सौदों के तहत सेलेब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान कर प्रचार कराया गया, जिससे अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को वैधता का आभास दिलाया गया।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!