देश

PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामले में शशि थरूर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की याचिका पर आज सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई करने वाली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 29 अगस्त को थरूर के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया था।

Image

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर, PM मोदी पर टिप्पणी का मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shashi Tharoor: सुप्रीम कोर्ट आज कांग्रेस सांसद शशि थरूर की याचिका पर विचार करेगा है। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली उनकी शिवलिंग पर बिच्छू टिप्पणी को लेकर मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने शाम छह बजे तक सुनवाई की। जबकि सामान्यत: शाम चार बजे तक ही सुनवाई की जाती है। पीठ से एक वकील ने अनुरोध किया कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की जाए अन्यथा कांग्रेस नेता को उसी दिन निजी मानहानि शिकायत के संबंध में दिल्ली की एक अदालत में पेश होना पड़ेगा। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि 'बस ईमेल भेजिए। मैं अभी इसकी पड़ताल करूंगा।'

दिल्ली हाइकोर्ट ने मामले को रद्द करने से किया था इनकार

बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट ने 29 अगस्त को थरूर के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रधानमंत्री के खिलाफ 'शिवलिंग पर बिच्छू' जैसे आरोप घृणित एवं निंदनीय हैं। उसने अंतरिम आदेश को रद्द करते हुए संबंधित पक्षों को मंगलवार 10 सितंबर को निचली अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!