देश

Superstition: सांप ने काटा, डॉक्टर के बदले तांत्रिक के पास पहुंचा, बच्चे की मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 5, 2023, 09:04 AM IST

पश्चिम बंगाल के हुगली में एक 4 साल के बच्चे की मौत इसलिए हो गई। जब उसकी दादी उसे सांप के काटने का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के बदले तांत्रिक के पास ले गई।

Image

सांप के काटने से बच्चे की मौत

मेडिकल और विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया तरक्की करते हुए काफी आगे निकल चुकी है। लेकिन बहुत से लोग आज भी तंत्र मंत्र और तांत्रिकों के चक्कर में पड़े हुए हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है। हुगली में सांप ने एक बच्चे को डंस लिया। उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय उसकी दादी उसके इलाज के लिए तांत्रिक के पास ले गई। उस 4 साल के बच्चे की मौत हो गई।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक उस बच्चे की पहचान सुरजीत बाल दास के रूप में हुई है। एक स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़का अपने घर के सामने मैदान में खेल रहा था तब उसने अपना हाथ एक गड्ढे में डाला और सांप ने काट लिया। लड़के की दादी कथित तौर पर सांप के काटने का इलाज कराने के लिए उसे डॉक्टर के बजाय स्थानीय तांत्रिक के पास ले गईं। बच्चे की दादी घबरा गई और लड़के को तांत्रिक के पास ले गई। जब यह हुआ तो बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे। इलाज के अभाव में उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसी दिन उसकी मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने परिवार का दौरा किया और कहा कि तत्काल मेडिकल सहायता की कमी के कारण सुरजीत की मृत्यु हो गई। दादी को तांत्रिक नहीं मिलने पर लड़के को पोलबार अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में उन्हें चुचुरा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसी तरह के हादसे से बचने के लिए एहतियाती उपायों के बारे में बात करते हुए, मजुमदार ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया है कि सांप के काटने के मामलों को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया जाना चाहिए। वहां सभी प्रकार के टीकों का स्टॉक होता। अगर वे बच्चे को पहले अस्पताल ले जाते तो उसकी को टाला जा सकता था। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश से बचने के लिए इलाके में ब्लीचिंग फैला दी है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article