देश

बीएचयू में बीफ पर पूछे गए सवाल पर बवाल, जिम्मेदारों खिलाफ कार्रवाई की मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 02:42 PM IST

बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स के दूसरे सेमेस्टर में कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल सब्जेक्ट के पेपर में बीफ यानी गोमांस से जुड़ा सवाल पूछा गया था। विरोध करने वाले छात्रों को कहना है कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Image

बीएचयू में बीफ पर पूछे गए सवाल पर हंगामा

बीएचयू के बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स के दूसरी छमाही में 15 अंक वाले प्रश्न नंबर तीन में पूछा गया था कि बीफ क्या है और इसका वर्गीकरण करें। छात्र इस सवाल को लेकर विरोध कर रहे हैं। प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को पत्र लिखकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।छात्रों का कहना है कि कुछ महीनों से विश्वविद्यालय में जानबूझकर हिंदुओं की आस्था को आहत करने का काम किया जा रहा है।

वाइस चांसलर की तरफ से पहले परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। और अब बीफ पर सवाल पूछा जा रहा है। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय हमेशा गो संरक्षण की बात करते थे और अब बीफ के ऊपर सवाल किए जा रहे हैं। छात्रों ने कहा कि भारत के संविधान के पहले अनुच्छेद में गोरक्षा का जिक्र होना चाहिए। विश्वविद्यालय को हिंदू विरोधी केंद्र के तौर पर तब्दील करने की कोशिश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article