देश

Stubble Burning: पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने वालों की खैर नहीं... पकड़े गए तो क्या मिलेगी सख्त सजा? पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब और हरियाणा में धान कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। हरियाणा के करनाल में तीन किसानों पर FIR दर्ज कर 30,000 रुपये जुर्माना लगाया गया और मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री की गई, जिससे वे दो सीजन तक एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे। पंजाब में अब तक 70 मामले सामने आए हैं, जिनमें 20 किसानों पर FIR और 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अमृतसर में सबसे ज्यादा 42 मामले दर्ज हुए।

Image

पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाए जाने की घटनाएं सामने आई। (फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाए जाने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। दोनों ही राज्यों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है पंजाब में जहां अब तक 20 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है तो वही हरियाणा में भी पराली जलाने पर FIR दर्ज की जा रही हैं करनाल में 3 FIR दर्ज की गई हैं।

करनाल में धान कटाई के बाद पराली जलाने पर तीन किसानों पर कृषि विभाग द्वारा एफआईआर व जुर्माना, लगाया गया.मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में रेड एंट्री भी दर्ज कराई गई हैं।

तीनों किसानों पर लगाया गया जुर्माना

करनाल के कृषि उपनिदेशक वजीर सिंह ने बताया की जिला में अब तक पराली जलाने के मामले में तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है, साथ ही साथ तीनों किसानों से नियमानुसार 30,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है और उनके मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में रेड एंट्री कर दी गयी है। जिससे ये किसान अगले दो सीजन अपनी फसल एमएसपी पर नहीं बेच पायेंगे। तीनों किसान घरौंडा खंड से सम्बंधित हैं।

करनाल में 435 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम बनाई गई

उन्होंने कहा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आगजनी की घटनाओं को को रोकने के साथ साथ नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायेंगे। करनाल में 435 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम बनाई गई हैं जो किसानों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक भी करेंगी और उन्हें पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी भी करेंगी।

वहीं पंजाब में अब तक पराली जलाने के 70 मामले सामने आए हैं। पंजाब में पराली जलाने पर 20 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पराली जलाने पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है । 16 किसानों की गिरदावरी में रेड इंट्री की गई है। अमृतसर में सबसे ज्यादा जहां 42 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं यहां 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article