देश

Earthquake News: बर्फबारी के बीच लद्दाख के करगिल में लगे भूकंप के तेज झटके, 5.2 थी तीव्रता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2024, 11:26 PM IST

Earthquake News: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप रात 9:35 बजे कारगिल में आया। भूकंप के कारण कारगिल में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।​

Image

करगिल में आया भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

Earthquake News: लद्दाख के करगिल में सोमवार की रात शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। करगिल में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के झटके तब लगे हैं, जब लद्दाख में बर्फबारी हो रही है।

रात 9 बजे के बाद आया भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को लद्दाख के कारगिल में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र करगिल से 148 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप रात 9:35 बजे कारगिल में आया। भूकंप के कारण कारगिल में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

असम में भूकंप

इससे पहले असम के मध्य भाग में बुधवार शाम को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। असम में भी भूकंप से जानमाल या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप शाम सात बजकर 23 मिनट पर आया और इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में 19 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के केंद्र का सटीक स्थान असम-मेघालय सीमा के पास गुवाहाटी से लगभग 24 किलोमीटर दूर पूर्व में रहा। कामरूप, दरांग, उदलगुरी और नलबाड़ी के अलावा पड़ोसी मोरीगांव, नागांव और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article