देश

Stone Pelting:वंदे भारत ट्रेन पर सूरत में पथराव! ट्रेन में सफर कर रहे थे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 8, 2022, 12:46 AM IST

Stone pelting on Vande Bharat train: असदुद्दीन ओवैसी की बोगी पर पथराव वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान हुई घटना अहमदाबाद से सूरत जा रहे थे ओवैसी

Image

असदुद्दीन ओवैसी की बोगी पर पथराव

Photo : Twitter

Owaisi in Vande Bharat train: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी वंदे भारत ट्रेन के जिस डिब्बे में बैठे थे, उस पर पथराव की खबर की जानकारी सामने आई है, इस बावत ओवैसी के साथ सफर कर रहे AIMIM नेता वारिस पठान ने बताया कि वह अहमदाबाद से सूरत जा रहे थे, इसी दौरान पथराव की घटना हुई है।

वारिस पठान ने बताया कि असदुद्दीन अहमदाबाद से सूरत जाते वक्त जिस बोगी में बैठकर जा रहे थे उसी बोगी में पथराव हुआ। ओवैसी के साथ वारिस पठान भी मौजूद थे। पठान ने कहा कि जिस ट्रेन से वंदे भारत से हम जा रहे थे, सूरत में उस पर पथराव हुआ है।

वारिस पठान ने ट्वीट कर कहा- आज शाम जब हम@asadowaisi साहब,SabirKabliwala साहब और

@aimim_national की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए 'Vande Bharat Express' train में सफर कर रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर ज़ोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया!

ध्यान रहे कि इसी साल की शुरूआत में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हापुड़ जिले में गोलीबारी की गई थी, यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे, छिजारसी टोल प्लाजा पर उनके काफिले पर फायरिंग हुई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article