देश

रेयर अर्थ एलिमेंट्स के इस मजबूत 'खिलाड़ी' से भारत ने कर ली डील! चीन पर निर्भरता होगी खत्म

ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार सेल्सो लुइस नून्स अमोरिम ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की। दोनों ने रक्षा, ऊर्जा, दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिज, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और बहुपक्षीय मंचों (BRICS, IBSA) तथा आगामी COP-30 सम्मेलन में सहयोग पर चर्चा की।

Image

ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार ने अजित डोभाल से मुलाकात की। (फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार सेल्सो लुइस नून्स अमोरिम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात कर रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

अमोरिम वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले नयी दिल्ली की यात्रा पर हैं। डोभाल और अमोरिम ने भारत-ब्राजील रणनीतिक वार्ता के ढांचे के तहत यह मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह वार्ता जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील की राजकीय यात्रा के दौरान सहयोग के पांच स्तंभों के तहत पहचाने गए मुद्दों पर आगे बढ़ने का एक अवसर था।’’

दोनों देशों के बीच क्या हुई चर्चा?

बयान में कहा गया कि एनएसए डोभाल और अमोरिम ने रणनीतिक साझेदारी में चल रही प्रगति की समीक्षा की, जिसमें रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा, दुर्लभ मृदा और महत्वपूर्ण खनिज तथा स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। दोनों पक्षों ने ब्रिक्स, भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) जैसे बहुपक्षीय मंचों और नवंबर में ब्राजील द्वारा आयोजित होने वाले आगामी सीओपी-30 में सहयोग पर भी चर्चा की।

रेयर अर्थ एलिमेंट्स का ब्राजील मजबूत खिलाड़ी

बता दें कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया कनाडा और भारत के अलावा ब्राजील रेयर अर्थ एलिमेंट्स का एक मजबूत खिलाड़ी है। उसके पास दुनिया का 23 फीसदी दुर्लभ खनिजों का भंडार है। हालांकि, उसकी पहली REE माइन Serra Verde 2024 में शुरू हुई थी। इस माइन में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने भारी भरकम निवेश कर रखा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article