देश

रेलवे ने रद्द कीं 46 ट्रेनें, 8 ट्रेनों को बीच में ही रोका, प्रदर्शन-नाकेबंदी के कारण लिया फैसला

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 5, 2023, 02:00 PM IST

पुरुलिया जिले के कुस्तौर स्टेशन पर कुर्मी समुदाय के सदस्यों द्वारा सुबह पांच बजे से किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।

Image

रेलवे ने रद्द कीं 46 ट्रेनें (File Photo)

Photo : PTI

46 Trains Cancelled Today: कुर्मी समुदाय द्वारा पश्चिम बंगाल में दो रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन और नाकाबंदी के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने बुधवार को कम से कम 46 एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया और आठ अन्य को उनके गंतव्य से पहले बीच में ही रोक दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुबह पांच बजे से प्रदर्शन

एसईआर की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-टाटानगर खंड के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खेमासुली स्टेशन और आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल खंड के पुरुलिया जिले के कुस्तौर स्टेशन पर कुर्मी समुदाय के सदस्यों द्वारा सुबह पांच बजे से किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, 12021 हावड़ा बारबिल जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कुर्मी समुदाय अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा मांग रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 08649 आद्रा-पुरुलिया मेमू स्पेशल, 03595 बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू स्पेशल, 03598 आसनसोल-रांची मेमू स्पेशल, 08650 पुरुलिया-आद्रा मेमू स्पेशल, 18085 खड़गपुर-रांची मेमू एक्सप्रेस, 18116 चक्रधरपुर-गोमोह एक्सप्रेस, 03592 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू स्पेशल, 13301 धनबाद-टाटानगर एक्सप्रेस, 18183 टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस, 03594 आसनसोल-पुरुलिया मेमू स्पेशल ट्रेन आदि को भी रद्द किया गया है। इनके अलावा आठ अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले बीच में ही रोक दिया गया।

(भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'