देश

'मेन गेट, रिसेप्शन, लिफ्ट और ICU... हर जगह पुलिस क्यों?' मेदांता अस्पताल की सुरक्षा पर फूटा सोनम वांगचुक की पत्नी का गुस्सा

Sonam Wangchuk: 26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर उनकी पत्नी गीतांजिल आंगमो ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सफदरजंग से लेकर मेदांता अस्पताल तक भारी पुलिस बल तैनात है और वांगचुक से मिलने वालों पर पुलिस नियंत्रण रख रही है। आंगमो ने अदालत के उस आदेश का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब वांगचुक हिरासत में नहीं हैं, तो मुलाकातों को किस कानूनी अधिकार के तहत नियंत्रित किया जा रहा है।

Image

Sonam Wangchuk: 'कोर्ट ने हिरासत में नहीं माना, फिर पुलिस किस अधिकार से रोक रही है?'

Photo : PTI

Sonam Wangchuk: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 26 दिनों की भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। हालांकि, उन्हें अनशन तोड़ दिया है, लेकिन उनका इलाज जारी है। इसी बीच सोनम वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक बड़ा आरोप लगाया है।

गीतांजिल अंगमो ने आरोप लगाया है कि सफदरजंग अस्पताल से लेकर मेदांता अस्पताल तक वांगचुक के आसपास भारी पुलिस तैनाती है और उनसे मिलने वाले लोगों पर भी पुलिस नियंत्रण रख रही है। पोस्ट में कहा गया कि अस्पताल के मुख्य गेट, रिसेप्शन, लिफ्ट और ICU के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इतना ही नहीं, यह भी आरोप लगाया गया कि कौन वांगचुक से मिल सकता है और कौन नहीं, इसका फैसला भी पुलिस ही कर रही है।

कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

पोस्ट में सवाल उठाया गया कि यदि अदालत स्पष्ट कर चुकी है कि सोनम वांगचुक हिरासत में नहीं हैं, तो फिर पुलिस किस कानूनी अधिकार के तहत लोगों की मुलाकात को नियंत्रित कर रही है? पोस्ट में आगे कहा गया कि एक लोकतांत्रिक देश में पुलिस की भूमिका नागरिकों की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना है या फिर सत्ता के निर्देश पर नागरिकों को नियंत्रित करना। साथ ही इसे ऐसा सवाल बताया गया, जिस पर हर भारतीय को विचार करना चाहिए।

बता दें कि गुरुवार देर रात वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। वांगचुक ने बताया कि सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अनशन तोड़ने का फैसला लिया है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा लद्दाख की एपेक्स बॉडी के बड़े नेता भी वहां मौजूद रहे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास