देश

'कोई देश बाजार तो कोई जमीन के नाम पर धमका रहा है, हमें मजबूत बनना होगा', अखिलेश ने एकजुटता का दिया संदेश

लखनऊ में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, 'आज जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, हमें दुनिया की चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। हमारे किसान जितने मजबूत होंगे, हमारा देश आर्थिक रूप से उतना ही मजबूत होगा, और युवाओं के लिए हमारा भविष्य उतना ही बेहतर होगा, हमारा देश विश्व बाजारों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होगा।

Image

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि कोई देश बाजार के नाम पर तो कोई मुल्क जमीन को लेकर भारत को धमकी दे रहा है। हमें इन चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए हमें अपने मित्र देशों की संख्या बढ़ानी होगी। हमारे देश का किसान जितना मजबूत होगा, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। हमें अपने युवाओं को सशक्त करना होगा तभी जाकर हम दुनिया का सामना कर पाएंगे।

'हमें बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए'

लखनऊ में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, 'आज जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, हमें दुनिया की चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। हमारे किसान जितने मजबूत होंगे, हमारा देश आर्थिक रूप से उतना ही मजबूत होगा, और युवाओं के लिए हमारा भविष्य उतना ही बेहतर होगा, हमारा देश विश्व बाजारों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होगा। हमें भारतीयों को अपने देश को मजबूत बनाने के लिए किसी भी प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए। समय-समय पर दुनिया के देश हमारे देश को धमकाते हैं, कभी बाजार के नाम पर, तो कभी जमीन के नाम पर। हमें उन चुनौतियों को भी स्वीकार करना होगा।' अखिलेश का इशारा अमेरिका और चीन की तरफ था।

सीएम योगी पर साधा निशाना

अखिलेश ने आगे कहा, '... हम चाहते हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित रहें। अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाना चाहिए। आज अमेरिका हम पर टैरिफ लगा रहा है और हमारे उद्योगपतियों के लिए समस्याएं पैदा कर रहा है। हमें ऐसे वैश्विक संकट का हल निकालने के तरीके ढूंढने होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी बीजेपी को धोखा दिया है। वे न तो बीजेपी के सदस्य थे और न ही बीजेपी की विचारधारा को पसंद करते थे। उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए बीजेपी की सदस्यता ली थी।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात