देश

सांपों को भी भा रहा ट्रेन का सफर, अब आसनसोल एक्सप्रेस में निकला सांप; यात्रियोंं में दहशत

Snake Found On Asansol Express: अगर आप भारतीय रेल में सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि इन दिनों यात्रियों के साथ-साथ कोच में जहरीले सांप भी यात्रा कर रहे हैं। अब आसनसोल-सीएसएमटी 12361 मेल एक्सप्रेस में सांप निकला है। इससे पहले गरीब रथ और दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन में भी सांप निकल चुका है।

Image

आसनसोल-सीएसएमटी में निकला सांप

Photo : iStock

Snake Found On Asansol Express: अगर आप भारतीय रेल में सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब आसनसोल-सीएसएमटी 12361 मेल एक्सप्रेस में सांप निकला है। इससे पहले गरीब रथ और दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन में भी सांप निकल चुका है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन को जबलपुर में करीब डेढ़ घंटे तक रोक कर चेकिंग की गई। ट्रेन के एस-4 कोच के बर्थ नंबर 67, 69 70 की चार्जिंग प्वाइंट के पास सांप छिपा बैठा था। कोच में सांप निकलने पर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर अटेंडेंट के आकर देखने तक सांप गायब हो चुका था।

कई ट्रेनों में निकल चुका है सांप

सांप निकलने वाले कोच को सील कर यात्रियों को दूसरे बोगी में शिफ्ट किया गया है। जिसके बाद ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक घटना दो दिन पहले की है। इससे पहले मुंबई जाने वाली 12187 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच नंबर G3 में साइड बर्थ एवं अजमेर से चलकर जबलपुर पहुंचने वाली 12182 दयोदय एक्सप्रेस के एसी कोच A- 1 में भी सांप निकल चुके है। सीपीआरओ पश्चिम मध्य रेल हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार सांप निकालने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। अप लाइन क्लीन कराने के साथ-साथ आरपीएफ (RPF) से भी मामले की जांच कराई जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article