देश

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद घटनास्थल वीरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 03:28 PM IST

एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा ऑडिट होने तक काम बंद रहेगा। बचाव दल के सदस्यों को बुधवार सुबह से ही अपनी मशीनें पैक करते देखा गया।

Image

सिलक्यारा टनल वाली जगह हुई वीरान

Photo : PTI

Silkyara Tunnel: उत्तराखंड के सिल्कयारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के एक दिन बाद बुधवार को घटनास्थल पूरी तरह से वीरान नजर आया। बड़े पैमाने पर चलाए गए बचाव अभियान के दौरान सुरंग के पास के रास्ते बंद कर दिए गए थे, जिसे बुधवार को खोल दिया गया। सुरंग पर पुलिसकर्मियों की एक टीम भी तैनात की गई थी। एक पुलिसकर्मी ने कहा, सुरंग का निर्माण कार्य कुछ दिनों तक बंद रहेगा।

श्रमिकों को दिया गया आराम

सूत्रों ने बताया कि काम को रोक दिया गया है और श्रमिकों को दो दिनों के लिए आराम दिया गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक श्रमिक ने कहा कि उसे दो दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ठेकेदार द्वारा उसे जानकारी दी जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा ऑडिट होने तक काम बंद रहेगा। बचाव दल के सदस्यों को बुधवार सुबह से ही अपनी मशीनें पैक करते देखा गया। इन मशीनों को बचाव अभियान के दौरान मदद के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लाया गया था।

वापस भेजी जा रही हैं मशीनें

मशीन से लदे एक ट्रक के चालक ने बताया, हम खुश हैं कि हमारे भाई सुरक्षित बाहर आ गए हैं। यह काफी है। उन्होंने बताया कि वह इस मशीन को ऋषिकेश से लेकर आया था। उत्तराखंड सरकार के सचिव, नीरज खैरवाल ने बताया कि मंगलवार शाम को वर्टिकल खुदाई में सफलता मिलने के तुरंत बाद ऊर्ध्वाधर खुदाई रोक दी गई थी। केंद्र और राज्य सरकारों की कई एजेंसियों द्वारा लगभग 17 दिनों तक चलाए गए बचाव अभियान के बाद मंगलवार को 41 श्रमिकों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। (Bhasha)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article