देश

'...झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगें राहुल गांधी', 'वोट चोरी' मुद्दे पर चुनाव आयोग सख्त

Vote Theft Row: 'वोट चोरी' मुद्दे को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने शनिवार को एक बार फिर कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Vote Theft Row: 'वोट चोरी' मुद्दे को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने शनिवार को एक बार फिर कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

'घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या माफी मांगें'

चुनाव आयोग ने विपक्ष के नेता पर दबाव डाला कि या तो वह अपने दावों के समर्थन में घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर ‘‘फर्जी’’ आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें। कम से कम तीन राज्यों में कथित वोट चोरी को लेकर गांधी और निर्वाचन आयोग के बीच हुई तीखी बहस के एक दिन बाद, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने फिर से कांग्रेस नेता से उनके दावों की पुष्टि के लिए हस्ताक्षरित घोषणापत्र पर जोर दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को या तो नियमों के अनुसार घोषणा करनी चाहिए या अपने झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) ने गुरुवार को राहुल गांधी से उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा था जिनके बारे में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें मतदाता सूचियों में गलत तरीके से शामिल किया गया है या सूची से बाहर रखा गया है। उन्होंने चुनाव प्राधिकारियों द्वारा मामले में ‘‘आवश्यक कार्यवाही’’ शुरू किए जाने के लिए हस्ताक्षरित घोषणापत्र भी मांगा था।

लेकिन गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह घोषणापत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने संसद सदस्य के रूप में संविधान की रक्षा करने की शपथ पहले ही ले ली है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article