देश

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम घर आए... गुजराती गायिका के इस भजन के मुरीद हुए PM Modi,शेयर किया वीडियो

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 7, 2024, 10:34 AM IST

Shri Ram Ghar Aaye Bhajan by Geeta Ben Rabari: लोग अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं पीएम मोदी ने गुजराती गायिका गीताबेन रबारी द्वारा गाए भजन 'श्री राम घर आए...' को एक्स पर शेयर किया है।

Image

पीएम मोदी ने गुजराती गायिका गीताबेन रबारी द्वारा गाए भजन 'श्री राम घर आए' को शेयर किया है

Ram Bhajan Shared By PM Modi: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुजरात की मशहूर गायिका गीता रबारी (Geeta Ben Rabari) के गाए भजन 'श्री राम घर आए... (Shri Ram Ghar Aaye) को ट्वीट किया है, गायिका गीता रबारी गुजरात की मशहूर लोक गायिका हैं।

गौर हो कि गीता रबारी गुजरात की बड़ी गायिका हैं उनके विदेशों में कार्यक्रम होते हैं बताते हैं कि उनके कार्यक्रमों में हजारों-लाखों की भीड़ उमड़ी है। नवरात्रि से लेकर तमाम उत्सवों में गीता रबारी की मांग रहती है, पिछले साल वो कई देशों की यात्रा पर गई थीं, वहां पर उनके कार्यक्रम हुए थे।

पीएम मोदी ने लिखा है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है।

'राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी'

इससे पहले बिहार के छपरा की रहने वाली गायिका स्वाति मिश्रा के भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी' से मंत्रमुग्ध होकर पीएम मोदी ने इस भजन को अपने 'एक्स' पर शेयर किया था। गौर हो कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी बीच भगवान राम को लेकर बिहार की गायिका स्वाति मिश्रा का एक भजन'राम आएँगे' देशभर पॉपुलर हो रहा है। यह भगवान राम पर आधारित भजन लोगों की जुबान पर है।

खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'एक्स' पर शेयर किया

इस भजन को खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'एक्स' पर शेयर कर गायिका की खूब सराहना की है। प्रधानमंत्री ने इस गाने को साझा करते हुए लिखा कि 'श्री रामलला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article