देश

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में फिर से फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि 'आज सरे स्थित कैफे में जो तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।'

Image

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग हुई है। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Firing at Kapil Sharma Cafe: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में फिर से फायरिंग हुई है। रिपोर्टों के मुताबिक कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि 'आज सरे स्थित कैफे में जो तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है।'

कैफे पर तीसरी बार फायरिंग

हाल के दिनों में कॉमेडियन के कैफे पर यह तीसरी बार फायरिंग हुई है। इससे जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लोगों को धमकी दी गई है। पोस्ट में लिखा, 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।'

कैफे पर पहली बार फायरिंग 10 जुलाई को हुई

कपिल के कैफे पर पहली बार फायरिंग 10 जुलाई 2025 को हुई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी बीकेआई आतंकी हरजीत सिंह लडी ने ली जो कि NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। कैफे पर दूसरी बार फायरिंग बीते 7 अगस्त को हुई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। गैंग से जुड़े हरी बॉक्सर का ऑडियो भी सामने आया जिसमे सलमान खान को शो में बुलाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। अब कैफे पर तीसरी फयरिंग- 16 अक्टूबर को हुई और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।

दोनों बार खिड़कियों के कांच टूटे

दोनों बार कैफे की खिड़कियों के कांच टूटे हालांकि दोनों बार किसी शख्स को कोई गोली नहीं लगी, वारदात के बाद कई दिनों तक कैफे बंद रहा। इसके बाद कैफे फिर खोला गया। कैफे पर दोनों बार फायरिंग के बाद मुंबई में कपिल शर्मा की सुरक्षा की समीक्षा हुई। अब तीसरी बार फिर फायरिंग हुई है जिसमें शूटर्स वीडियो में लगातार गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article