Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की मां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान निकिता के वकील ने कोर्ट को बताया कि अतुल सुभाष का बच्चा निकिता के पास है। शनिवार को जमानत मिलने के बाद निकिता फरीदाबाद स्कूल से बच्चे को अपने पास ले आई है।
निकिता के वकील ने बताया कि हर शनिवार को निकिता को जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ता है इस वजह से वो बच्चे को लेकर बेंगलुरु जाएगी और वहीं पर बच्चे का एडमिशन कराएगी।
इस दौरान, शीर्ष अदालत ने हरियाणा सरकार और निकिता से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। बता दें कि मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।
'निकिता के साथ अतुल का बेटा सुरक्षित नहीं',
अतुल सुभाष की मां अंजू देवी ने 4 साल के पोते की कस्टडी की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि निकिता और उसके परिवार ने अतुल को झूठे केस में फंसाकर पैसे के लिए परेशान किया। जिसकी वजह से उसे सुसाइड करना पड़ा था और अब निकिता के साथ अतुल सुभाष का 4 वर्षीय बेटा सुरक्षित नहीं है।
