देश

राहुल गांधी को शरद पवार का बड़ा समर्थन, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 03:43 PM IST

Sharad Pawar On Congress Bharat Jodo Yatra:एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी तो वह उसमें भाग लेंगे क्योंकि इसके माध्यम से समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।पवार ने कहा कि कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की थी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

Image

एनसीपी नेता शरद पवार

KEY HIGHLIGHTS
  • 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से गुजरते हुए श्रीनगर में जाकर खत्म होगी।
  • सात सितंबर से शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।
  • महाविकास अघाड़ी सरकार में कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी साथ थे।

Sharad Pawar On Congress Bharat Jodo Yatra: पिछले डेढ़ महीने से कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो यात्रा को अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार का साथ मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा है कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में पहुंचेगी। पवार उसके बाद यात्रा से जुड़ेंगे। पवार का यह कदम राहुल गांधी के लिए बड़ा बूस्ट होगा, क्योंकि इससे यह भी साफ होगा कि आने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के साथ दूसरे दलों का गठबंधन को लेकर क्या रुख रहेगा। इसके पहले महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार में कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी साथ थे। जो कि एकनाथ शिंदे गुट की बगावत के बाद जून 2022 में गिर गई थी।

शरद पवार ने क्या कहा

रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी तो वह उसमें भाग लेंगे क्योंकि इसके माध्यम से समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।पवार ने कहा कि कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की थी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। उसके बाद उन्होंने यह फैसला किया है।

तेलंगाना पहुंच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटकके बाद रविवार को तेलंगाना में पहुंच गई है। तेलंगाना में यात्रा 16 दिन चलेगी। इस दौरान यात्रा 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और 375 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सात सितंबर से शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।

150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से गुजरते हुए श्रीनगर में जाकर खत्म होगी। 2019 के लोक सभा चुनाव के बाद राहुल की अगुआई में कांग्रेस पहली बार इतने बड़े पैमाने पर कोई अभियान चला रही है। ऐसे में 2024 के बिगुल के लिए राहुल गांधी के रीलांच की भी तैयारी है। साथ ही शरद पवार जैसे नेताओं का समर्थन मिलने पर राहुल गांधी के लिए विपक्ष में कांग्रेस की दावेदारी को मजबूत करना आसान होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article