देश

Video: आस्था का सैलाब, जिस 'शालिग्राम' पत्थर से बनेगी भगवान राम और सीता की मूर्ति वो पहुंची अयोध्या

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 1, 2023, 08:25 PM IST

Shaligram Shila Yatra video: प्रभु श्री राम की शिला अयोध्या (Ayodhya) पहुंच गई है जिस खुशी में अयोध्या में फूलों की वर्षा हो रहीं है और भगवा लहराया जा रहा है जिस क्षण का प्रभु राम के भक्तों को इंतजार था वो क्षण आ गया है।

Image

Video: आस्था का सैलाब, जिस 'शालिग्राम' पत्थर से बनेगी भगवान राम और सीता की मूर्ति वो पहुंची अयोध्या

Shaligram Shila Worship Video: जिस शालिग्राम पत्थर (Shaligram stone) से भगवान राम और सीता की मूर्ति बनाई जाएगी वो रामशिला किसी भी वक्त अयोध्या पहुंचने वाली है जगह-जगह श्रद्धालु रामशिला की पूजा करते नजर आए, बुधवार सुबह रामशिला की यात्रा गोरखपुर से शुरू हुई, गोरखपुर से निकलने के बाद रामशिला की यात्रा थोड़ी देर के लिए बस्ती में रुकी और फिर अयोध्या के लिए यात्रा शुरू हो गई थी जो अब अयोध्या पहुंच गई है।

शालिग्राम शिला (Shaligram Shila) के दर्शन के लिए रास्ते भर में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रा के दौरान भी जगह-जगह राम भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। बता दें कि शालिग्राम शिला से ही भगवान श्री सीता रामजी की मूर्ति बनेगी।

राम मंदिर ट्रस्ट को दोनों शिलाखंड सौंपे जाएंगे

गुरूवार यानी 2 फरवरी को दोनों शिलाखंड राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट किए जाएंगे और अयोध्या में दोनों शिला खंडों की विधिवत पूजा होगी, उसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट को दोनों शिलाखंड सौंपे जाएंगे, बताते हैं कि 2 फरवरी प्रातः काल वे दोनों शिलाखंड राम जन्मभूमि मंदिर के लिए भेंट किए जाएंगे।

शालिग्राम की झलक के लिए उमड़े श्रद्धालु

शिलाओं की एक झलक के लिए रास्ते में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और रास्ते में कई जगह लोग पूजा पाठ कर रहे हैं। देव शिला यात्रा गोरखपुर से बस्ती पहुंची, रास्ते भर जगह जगह श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिखा और बस्ती में विश्राम के बाद फिर यात्रा रवाना हो गई है, नेपाल से शुरू हुई इस यात्रा को लेकर रास्ते भर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह दिखा और लोगों में शिलाओं को छूने की होड़ मची रही है ऐसा लगा मानों वो अपने अराध्य भगवान से साक्षात मिल रहे हों।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article