देश

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीर रंजन CISF प्रमुख नियुक्त; प्रवीण कुमार को ITBP की कमान

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई 2029 यानी रंजन की सेवानिवृत्ति की तिथि तक, सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Image

प्रवीर रंजन सीआईएसएफ प्रमुख तो प्रवीण कुमार को आईटीबीपी की कमान (फोटो- ITBP & CISF)

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीर रंजन और प्रवीण कुमार को शुक्रवार को क्रमश: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजविंदर सिंह भट्टी की जगह लेंगे प्रवीर रंज

एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजन वर्तमान में सीआईएसएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई 2029 यानी रंजन की सेवानिवृत्ति की तिथि तक, सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह सीआईएसएफ के वर्तमान प्रमुख राजविंदर सिंह भट्टी की जगह लेंगे, जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

आईटीबीपी के नए महानिदेशक

वहीं, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक प्रवीण कुमार को 30 सितंबर 2030 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। कुमार 1993 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 30 सितंबर को आईटीबीपी के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होने वाले राहुल रसगोत्रा का स्थान लेंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

आज की ताजा खबर, 12 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच बारिश का अलर्ट...चुनाव आयोग के खिलाफ 'SC मार्च' से पहले राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, CJI ने राहुल गांधी से मिलने से किया इंकार

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग

माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग