देश

Vande Bharat: बिहार के लिए चलने वाली 14 वंदे भारत एक्सप्रेस और 10 अमृत भारत एक्सप्रेस की देखिए List

बिहार में रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है। वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है।नई ट्रेनों की शुरुआत से सीमांचल और उत्तर बिहार को सीधा लाभ होगा और मुसाफिरों को सफर में आसानी होगी।

Image

वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो:PTI)

बिहार राज्य में एक और नई बंदे भारत एक्सप्रेस और उसके साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस पुत्री को दौड़ेगी जिसके बाद बिहार राज्य में टोटल 14 वंदे भारत एक्सप्रेस, 10 अमृत भारत एक्सप्रेस, और 1 नमो भारत रैपिड रेल संचालित हो रही हैं। ये ट्रेनें राज्य के विभिन्न हिस्सों को देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ रही हैं, जिससे यात्रा समय में कटौती और यात्री सुविधाओं में सुधार हुआ है।

इन ट्रेनों का संचालन विशेषकर पटना, दरभंगा, गया, सहरसा, जोगबनी और मोतिहारी जैसे शहरों से किया जा रहा है। इनमें से कई ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलती हैं, जबकि कुछ ट्रेनें विशेष दिन के अपवाद के साथ चलाई जाती हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य राज्य में तेज, सुरक्षित और किफायती यातायात साधन उपलब्ध कराना है। खासतौर पर सीमांचल और उत्तर बिहार के दूरदराज़ क्षेत्रों को जोड़ने की दिशा में यह एक अहम पहल मानी जा रही है।

15 सितंबर से तीन नई ट्रेनों की शुरुआत

रेलवे ने घोषणा की है कि 15 सितंबर 2025 से बिहार को तीन नई ट्रेन सेवाएं मिलने जा रही हैं, जिनमें एक वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं:

1. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस – यह ट्रेन सीमांचल को राजधानी पटना से जोड़ेगी। अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी जैसे इलाकों के लिए यह सीधी कनेक्टिविटी पहली बार संभव होगी।

2. जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस – यह लंबी दूरी की ट्रेन तमिलनाडु के ईरोड तक जाएगी, जिससे दक्षिण भारत के साथ बिहार का संपर्क मजबूत होगा।

3. सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस – धार्मिक और व्यावसायिक दृष्टि से अहम यह ट्रेन पंजाब के अमृतसर क्षेत्र को बिहार से जोड़ेगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार इन ट्रेनों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा और स्टॉपेज की सूची स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि बिहार में ट्रेनों की संख्या में वृद्धि यात्रियों की पुरानी मांगों और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर की गई है। सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से तेज रफ्तार ट्रेनों की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवाएं भी अब अधिक सुलभ होती जा रही हैं।

बिहार में चल रही ट्रेनें (3-9-2025 तक)

वंदे भारत एक्सप्रेस (14 ट्रेनें)

1. पटना-राँची

2. पटना-हावड़ा

3. न्यू जलपाईगुड़ी-पटना

4. पटना-गोमती नगर

5. रांची-वाराणसी

6. देवघर-वाराणसी

7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी

8. हावड़ा-गया

9. हावड़ा-भागलपुर

10. टाटानगर-पटना (बुध–शनि)

11. टाटानगर-पटना (रविवार)

12. टाटानगर-पटना (सोमवार)

13. पाटलिपुत्र-गोरखपुर

14. जोगबनी-दानापुर (15.09.2025 से)

अमृत भारत एक्सप्रेस (10 ट्रेनें)

1. दरभंगा-आनंद विहार

2. सहरसा-लोकमान्य तिलक

3. राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली

4. बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार

5. दरभंगा-गोमतीनगर

6. मालदा टाउन-गोमतीनगर

7. सीतामढ़ी-दिल्ली

8. गया-दिल्ली

9. जोगबनी-ईरोड (15.09.2025 से)

10. सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) (15.09.2025 से)

नमो भारत रैपिड रेल (1 सेवा)

1. जयनगर-पटना

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में और रूट्स पर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। साथ ही, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और स्थानीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत

(As on 03.09.2025)

14 Vande bharat Express Trains are operational in Bihar-

1. गाड़ी सं. 22349/22350 पटना-राँची वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)

2. गाड़ी सं. 22347/22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत (बुधवार को छोड़कर)

3. गाड़ी सं. 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)

4. गाड़ी सं. 22345/22346 पटना-गोमती नगर वंदे भारत (शुक्रवार को छोड़कर)

5. गाड़ी सं. 20887/20888 रांची-वाराणसी वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)

6. गाड़ी सं. 22499/22500 देवघर-वाराणसी वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)

7. गाड़ी सं. 22301/22302 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत (बुधवार को छोड़कर)

8. गाड़ी सं. 22303/22304 हावड़ा-गया वंदे भारत (गुरूवार को छोड़कर)

9. गाड़ी सं. 22309/22310 हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत (शुक्रवार को छोड़कर)

10.गाड़ी सं. 20893/20894 टाटानगर-पटना वंदे भारत (बुध, गुरू, शुक्र, शनि)

11. गाड़ी सं.21893/21894 टाटानगर-पटना वंदे भारत (रवि)

12. गाड़ी सं.21895/21896 टाटानगर-पटना वंदे भारत (सोम)

13. गाड़ी सं.26501/26502 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत (शनिवार को छोड़कर)

14. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस (Will start on 15.09.2025)

10 Amrit Bharat Express Trains are Operational in Bihar-

1. गाड़ी सं. 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्‍सप्रेस

2. गाड़ी सं. 11015/11016 सहरसा-लोकमान्‍य तिलक अमृत भारत एक्‍सप्रेस

3. गाड़ी सं. 22361/22362 राजेन्‍द्रनगर-नई दिल्‍ली अमृत भारत एक्‍सप्रेस

4. गाड़ी सं. 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्‍सप्रेस

5. गाड़ी सं. 15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्‍सप्रेस

6. गाड़ी सं. 13435/13436 मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्‍सप्रेस

7. गाड़ी सं. 14047/14048 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

8. गाड़ी सं. 13697/13698 गया-दिल्‍ली अमृत भारत एक्सप्रेस

9. जोगबनी-ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस (Will start on 15.09.25)

10. गाड़ी सं.सहरसा-छेहरटा (अमृतसर)-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस (Will start on 15.09.25)

01 Namo Bharat Rapid Rail are operational in Bihar

1. गाड़ी सं. 94803/94804 जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती