देश

SC कॉलेजियम ने की दो और नए जजों के नामों की सिफारिश, इनके नाम आए सामने

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 16, 2023, 06:09 PM IST

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो और जजों को शीर्ष अदालत में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।

Image

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश

Photo : ANI

SC Collegium: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ अधिवक्ता के वी विश्वनाथन को शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसी के साथ उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को भी शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश-न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और एमआर शाह पिछले दो दिनों में सेवानिवृत्त हुए हैं।

जेबी पारदीवाला के बाद विश्वनाथन बनेंगे सीजेआई

अगर सरकार द्वारा कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार कर लिया जाता है, तो 11 अगस्त, 2030 को न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की सेवानिवृत्ति पर विश्वनाथन भारत के मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे और 25 मई, 2031 तक इस पद पर बने रहेंगे।

कॉलेजियम द्वारा पारित प्रस्ताव में बताया गया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह तक अतिरिक्त चार रिक्तियां और होंगी। नतीजतन, कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या घटकर 28 हो जाएगी। कॉलेजियम में जस्टिस संजय किशन कौल, केएम जोसेफ, अजय रस्तोगी और संजीव खन्ना शामिल हैं।

कुल 34 जजों की स्वीकृति

सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 न्यायाधीश काम करते हैं और अभी यह 32 जजों के साथ काम कर रहा है। यानी दो स्थान रिक्त हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक चार और रिक्तियों के साथ न्यायाधीशों की संख्या 28 रह जाएगी। हालांकि, कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से दो मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए नामों की सिफारिश कर दी है।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article